Let’s travel together.

सीएम राइज स्कूल कोलारस के प्राचार्य की कलेक्टर से शिकायत, गार्ड बोला- झाडू पोंछा लगवाते हैं

0 138

 

– झाडू-पोंछा लगवाते हैं, मना करने पर गार्ड की नौकरी से हटा दिया

– प्राचार्य से प्रताड़ित होकर की शिकायत

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में एक युवक द्वारा सीएम राईज कोलारस के प्राचार्य की शिकायत कलेक्टर से की है। युवक ने सीएम राइज विद्यालय प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रताड़ित कर नौकरी से हटाने की शिकायत कलेक्टर से की है। युवक ने बताया कि मै स्कूल में गार्ड के रूप में पदस्थ था। लेकिन प्राचार्य द्धारा युवक को गार्ड के साथ झाडू पोछा करवाने लगे और जब पीड़ित ने इससे मना किया तो प्राचार्य ने युवक गार्ड से हटा दिया है। इसकी शिकायत पीडित आज मंगलवार को कलेक्टर से की है। पहलवान कुशवाह पुत्र प्रेम नारायण कुशवाह निवासी ग्राम चंदोरिया सीएम राइज़ विद्यालय कोलारस में गार्ड की नौकरी हेतु नियुक्त किया गया था। एक महीने तक मुझे गार्ड की नौकरी करने के बाद प्राचार्य द्वारा हाउसकीपिंग जैसे झाडू पोछा और भी भृत्य वाले कार्य कराना प्रारंभ कर दिए जिनके लिए में नियुक्त नहीं हुआ था।

प्राचार्य से प्रताड़ित होकर की शिकायत-

पहलवान ने बताया कि में बीए उत्तीर्ण हूं तथा आईटीआई डिप्लोमा धारक हूँ। मेरे परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण में गाई की नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा हूँ। प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ द्वारा मुझे अनैतिक पैसे प्रतिमाह लेने का दबाव बताया गया और कहा गया कि यदि में ऐसा नहीं करूंगा तो मुझे नौकरी से हटाकर किसी और को नौकरी पर रख लेंगे। बताया कि मैंने इसकी शिकायत 3 अक्टूबर 2023 को शिकायत क्रमांक 4484 के माध्यम से की जिसकी प्रति संलग्न है। जिससे चिढकर राकेश कुलश्रेष्ठ प्राचार्य द्वारा मेरी आउटसोर्स कंपती को लिखित में दिया गया कि मेरा चरित्र ठीक नहीं है और मैं यहां नौकरी नहीं कर सकता और जब मैं विद्यालय अपनी ड्यूटी हेतु जाता हूं तो मुझे विद्यालय में अंदर नहीं जाने दिया जा रहा न लिखित में मुझे कोई हटाने संबंधी नोटिस दिया गया। कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि राकेश कुलश्रेष्ठ ने मेरे चरित्र को लेकर कंपनी से मांग की है कि मुझे हटाया जाए।

प्राचार्य के खिलाफ कई शिकायतें-

पीडित ने कलेक्टर से अनुरोध करते हुए कहा कि सीएम राइज कोलारस प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ खुद भ्रष्ट है इनके विरुद्ध अनेक छात्रों ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें भी कर रखी है जिसको दबाने के लिए वह उन पर भी अनैतिक दबाव डालते हैं तथा प्रैक्टिकल में काम नंबर देने की बात करते हैं। एससी वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति मांगे जाने पर यह उन्हें कई प्रकार से धमकाते हैं इनका खुद का चरित्र सही नहीं है महिला स्टाफ भी विद्यालय का इनके कारण परेशान है जिसकी शिकायत पहले हो चुकी है और जांच भी उनके विरुद्ध की जा चुकी है। मुझे हटाकर अन्य गार्ड्स को भी धमकी दी है कि मुझसे मिलकर चलो या मेरी मानो नही तो मैं नोकरी से हटवा दूंगा। इसके बाद पीडित ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए तानाशाह व्यक्ति जो षड्यंत्र करके अपने अधीनस्थों को प्रताड़ित करते हैं उन पर कठोर कार्यवाही हो। ऐसे व्यक्ति बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर उनका भविष्य भी बर्बाद कर रहे हैं। कार्यवाही करवाने के साथ युवक ने अपनी नौकरी पुन: दिलाने की माग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811