Let’s travel together.

शहीद तात्या टोपे की 209 वी जयंती मनाई गई, दी गई श्रद्धांजलि

0 117

– शिवपुरी में तात्याटोपे के प्रतिमा स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में शुक्रवार को सन 1857 की क्रांति के प्रमुख योद्धा रहे वीर शहीद तात्या टोपे की 209 वी जयंती मनाई गई। इस दौरान तात्या टोपे के प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस मौके पर वीर शहीद तात्या टोपे को याद करते हुए जिला पुलिस बल की ओर से उन्हें सलामी दी गई। इस मौके पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित सीआरपीएफ के अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गौरतलब है कि शहीद तात्या टोपे को 18 अप्रैल 1859 के अंग्रेजों ने धोखे से पकड़कर शिवपुरी में फांसी दी थी। वीर शहीद तात्या टोपे का शिवपुरी में प्रतिमा स्थल है यहां पर हर साल शहीद मेला आयोजित किया जाता है। सन 1857 की क्रांति में वीर शहीद तात्या टोपे ने झांसी की रानी के साथ मिलकर अंग्रेजो के खिलाफ लोहा लिया था। सन 1857 की क्रांति में शहीद तात्या टोपे ने अपने गुरिल्ला युद्ध से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे बाद में अंग्रेजों ने तात्या टोपे को धोखे से पकड़ लिया और शिवपुरी में उनके खिलाफ मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी दे दी गई।
शिवपुरी में तात्या टोपे की जन्म जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रह्लाद भारती ने कहा कि तात्या टोपे ने अपने गुरिल्ला युद्ध से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे अपनी आखिरी सांस तक तात्या टोपे अंग्रेजो के खिलाफ लड़ते रहे देश की आजादी के लिए उन्होंने हर जगह सेना बनाई और सेना बनाकर अंग्रेजों से लोहा लिया।
कार्यक्रम में शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने भी अपने विचार रखे। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि तात्या टोपे की देशभक्ति के विचारों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। आज तात्या टोपे की जन्म जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर आर्यावत सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन कुमार शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम की मंच का संचालन आदित्य शिवपुरी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811