Let’s travel together.

मतदान केंद्रो में रंगोली बनाकर, दीपदान कार्यक्रम किया

0 229

आओ दीपदान कर लें संकल्प, मतदान का आया है महापर्व- सीईओ उमराव सिंह मरावी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज जनपद शिवपुरी की समस्त 74


पंचायतो के समस्त मतदान केंद्रो में रंगोली बनाकर, दीपदान कार्यक्रम किया गया। जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी मतदाताओं को ये संकल्प भी दिलाया गया -अब की दीवाली मतदान वाली अर्थात जिस पूरे जिले में दीवाली के पर्व को लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है उसी प्रकार लोकतंत्र के पर्व में भी सभी भाग लें और 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच अपने मत का उपयोग करें।
जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बताया कि दीवाली की तरह ही लोकतंत्र के पर्व में भी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, इसको दीवाली से जोड़ा गया है। सबसे खास बात ये है कि जनपद शिवपुरी के समस्त मतदान केन्द्रो में दीवाली की तरह मतदान केन्द्रों को सजाकर, रंगोली बनाकर दीपदान कार्यक्रम किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811