Let’s travel together.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कॉंग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

0 139

कहा कॉंग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ को स्वस्थ,समृद्ध खुशहाल व शिक्षित बनाने का करता है वादा

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
शुक्रवार को पीसीसी चीफ व बस्तर सांसद दीपक बैज ने धरसीवा विधानसभा से कॉंग्रेस प्रत्याशी श्रीमती छाया वर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार इस दौरान ग्रामीणो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ को स्वस्थ,समृद्ध खुशहाल व शिक्षित बनाने का वादा करता है।


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रचार के दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, हमारी कॉंग्रेस की सरकार ने भरोसे का घोषणा पत्र दिया है जिसमे सभी वर्गों को दो सौ यूनिट बिजली फ्री,किसानों का कर्ज माफ़ी,32 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी इसके साथ ही केजी से पीजी तक स्कूलों और कॉलेजों में नि:शुल्क शिक्षा,गैस सिलेंडर पर माताओं एवं बहनों को 500 रुपए की सब्सिडी,BPL परिवारों को 10-15 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज,17.5 लाख गरीब परिवारों को आवास देने सहित समूहों के माताओं और बहनों का भी कर्ज माफ होगा।


उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ को स्वस्थ,समृद्ध खुशहाल व शिक्षित बनाने का वादा करता है,क्योंकि कॉंग्रेस जो कहती है वो करती है.औऱ इसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के हर वर्ग की जनता को मिलेगा।इस दौरान बैज ने कॉंग्रेस सरकार की रीति व नीति से अवगत कराते हुए धरसीवा विधानसभा की जनता से कॉंग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा को ज्यादा से ज्यादा मतो से विजयी बनाने की अपील की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811