Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य सिंधिया पद की लालसा मे भाजपा में गये-दिग्विजय सिंह

0 259

-मेरे कार्यकाल में 23 हजार करोड़ का कर्ज था, आज साढे तीन लाख करोड़ का कर्ज हे
-यह कर्ज किससे लिया किसके लिए लिया कहा ख़र्च किया इसका जबाब नही हे किसी के पास

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गैरतगंज और सुल्तानपुर मे आमसभा को किया सम्बोधित

संजय द्विवेदी/दीपक कांकर

सुल्तानपुर/रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्ग्विजयसिंह ने आज रायसेन जिले की सांची विधानसभा एवं भोजपुर विधानसभा मे दो आमसभाओ को सम्बोधित किया। भोजपुर के सुल्तानपुर कस्बे मे आयोजित आमसभा मे दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन मे जनसभा की वही सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज मे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. जी सी गौतम के समर्थन मे आयोजित सभा को संवोधित किया।


वीओ- सुल्तानपुर मे आयोजित जनसभा मे उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश मे बदलाव की लहर चल रही हे प्रदेश मे महगाई और बेरोजगारी चरमसीमा पर हे।

अन्याय अत्याचार इतना बढ़ता जा रहा हे जिसकी कोई सीमा नही हे।देश का गरीब और गरीब हो रहा हे उनके कर्ज माफ़ नही हो रहे हे जबकि अमीरो के कर्जे माफ़ हो रहे हे।कांग्रेस ने 2009 और कमलनाथ सरकार मे किसानों के कर्ज माफ़ किये।कांग्रेस के छोटे कार्यकर्ता जिनके पास साइकल नही वो आज बड़ी बड़ी गाडीओ मे घूम रहे हे वही भाजपा के पुराने नेता ये वह घर बैठ गये उन्हे कोई पूछ नही रहा।ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि किसी ने सोचा था सिंधिया भाजपा मे जाएगे जिस पार्टी ने उन्हे हरा दिया था,य उन्हे शोभा नही देता लेकिन यह उनकी पद की लालसा थी।उन्होंने कहा की हम विश्व को कुटुंब मानते हे किसी धर्म के प्रति नफ़रत की बात नही करते।


-गैरतगंज मे सभा से पूर्व दिग्विजयसिंह जैन मुनि श्री श्रेयांस सागर जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त दी पहुंचे।जहां जैन समाज की विभिन्न मांगो को सुनकर अपनी सहमति जाहिर की। पत्रकारो से चर्चा करते हुए भाजपा के वचन् पत्र के सबाल पर कहा कि 2003,2008,2013 और चुराई गई 2018 की सरकार दो जो संकल्प थे एक भी पुरा नही किया।एक सबाल के जबाब मे कहा कि मेरे कार्यकाल में 23 हजार करोड़ का कर्ज था जो आज साढे तीन लाख करोड़ का कर्ज हे यह कर्ज किस से लिया किसके लिए लिया कहा ख़र्च किया इसका जबाब नही हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811