शहर का नाम विश्व पटल में रोशन करने वाले कपिल परमार का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत
अनुराग शर्मा सीहोर
लगातार विश्व पटल पर शहर का नाम रोशन करने वाले कपिल परमार ने एक बार फिर से अपने खेल का प्रदर्शन कर हमारे क्षेत्रवासियों को गौरंवित किया है। चौथे एशियन गेम्स जूडो में सिल्वर मेडल पदक हासिल कर लौटने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में खिलाड़ी परमार का जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार को सुबह से ही कपिल के स्वागत के लिए क्षेत्रवासी इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शहर आगमन हुआ, वैसे ही क्षेत्र के लोगों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ी का स्वागत किया। इस मौके पर डीसीए के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य शामिल थे।
भारतीय दृष्टिबाधित जूडो टीम से कपिल परमार ने 60 किग्रा से कम भारवर्ग में सफलता हासिल की। कपिल ने अपनी पहली बाउट में थाईलैंड को हराया। फिर सेमीफाइनल में यमन के खिलाड़ी को मात देकर फाइनल में पहुंचे कपिल को फाइनल में ईरान के खिलाड़ी ने पराजित किया।
कपिल परमार ने इससे पहले इंटरनेशनल लेवल पर 5 स्वर्ण, 1 रजत व 3 कांस्य पदक जीते हैं। कपिल परमार पैरा एशियन गेम्स से पहले कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक, आईबीएसए जूडो ग्राण्ड प्री-2022 में कांस्य, आईबीएसए जूडो टोक्यो इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट- 2022 में स्वर्ण, आईबीएसए जूडो ग्राण्ड प्री-2023 में स्वर्ण, आईबीएसए जूडो एशियन चैंपियनशिप- 2023 में व्यक्तिगत में रजत व पुरुष टीम चैंपियनशिप में कांस्य, आईबीएसए जूडो स्माल कंट्री चैलेंज एंड इंटरनेशनल ट्रेनिंग कैंप-2023 में स्वर्ण, आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स-2023 में कांस्य और आईबीएसए जूडो ग्राण्ड प्री- 2023 में स्वर्ण पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ा चुके हैं।
मात्र चार साल की उम्र से जूडो में देश का नाम रोशन करने वाले अपनी धून के पक्के कपिल परमार का भोपाल नाके स्थित मुरली में जन्म हुआ है, पिता राम सिंह परमार साधारण किसान है और वह स्वयं चाय की दुकान चलाई है। उन्होंने 2018 में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में सातवीं नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल किया। कजाकिस्तान में आयोजित इब्सा जूडो ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता विश्व जूडो प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित कपिल परमार ने देश के लिए कांस्य पदक जीता। कपिल ने 60 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लिया था। अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा गत 25 से 31 मई 2022 तक आयोजित इब्सा जूडो ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन किया गया। इसमें पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अंक बटोरने के लिए विश्व के 21 देशों के खिलाडिय़ों ने भागीदारी की थी। इससे पहले लखनऊ गत तीन मार्च से छह मार्च तक चली 11 वीं नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भी गोल्ड हासिल किया था।