मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित देहरी शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देहरी शिव मंदिर पर 10 सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। भंडारा नवरात्रि में किया गया ।
वही नरखेड़ा बद्री धाम आश्रम मंदिर पर 14 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था जिसमें आसपास के 35 गांव के ग्रामीणों ने कथा का भक्ति के रूप में आनंद प्राप्त किया। महायज्ञ की पूर्ण आहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

जिसमें देहरी , बालमपुर, दीवानगंज , नरखेड़ा, सरार, कयामपुर,संग्रामपुर, बरजोरपुर, दहीडा, खोह, खेड़ा सहित कई गांव के ग्रामीणों ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर रात तक चलता रहा।
बालमपुर चौराहा पर श्रीराम दरबार मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसकी कलश यात्रा आज बालमपुर के मुख मार्गो से निकली जाएगी।