Let’s travel together.

ग्रेडिंग मशीन के कानून को बंद कराने के लिए किया जाएगा विरोध प्रदर्शन

0 501

किसान युवा नेतृत्व ने बैठक में लिया निर्णय

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

शुक्रवार को किसान जागृति संगठन द्वारा ग्राम सिलपुरी में युवा नेतृत्व अभियान का आयोजन किया गया। युवा नेतृत्व अभियान कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को सुना गया और तुरंत वहीं पर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। युवा नेतृत्व अभियान को किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, तहसील अध्यक्ष ब्रजेश बघेल, पंचायत अध्यक्ष युनुस खान द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा जो ग्रेडिंग मशीन का नया नियम लागू किया गया है। वो किसानों के लिए किस तरह से नुकसानदायक है। उसके बारे में विस्तार से समझाया गया। और ग्रेडिंग मशीन के कानून को बंद कराने के लिए सरकार से लड़ने के लिए सभी को प्रेरित किया।

और युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें समझाया गया की वह किस तरह से अपने ही गांव में किस तरह से रोजगार स्थापित कर सकते है। युवा नेतृत्व कार्यक्रम में किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, तहसील अध्यक्ष बृजेश बघेल, पंचायत अध्यक्ष युनुस खा, नीरज मीणा, बब्लू शर्मा, जीवन मीणा, अभिराज नरवरिया, बिरजेंद्र प्रजापति, फूलसिंह जाटव, खेमचंद मालवीय, विजय शर्मा, रजत मीणा, विजय सिंह मीणा, मुनीम मीणा, विनोद, नितेश, रघुवीर, यजुवेंद्र राठौर, मलखान, मो. हसन सहित आसपास के सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811