Let’s travel together.

सतनामी समाज ने स्वतंत्र उम्मीदवार खड़ा करने का लिया निर्णय

0 270

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
धरसीवा के मंगल भवन में गुरुवार को सतनामी समाज का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें सर्वसम्मति से क्षेत्र क्रमांक 47 धरसीवा विधानसभा से सतनामी समाज का प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया गया
गुरुवार को गुलाब टंडन के नेतृत्व में आहूत बैठक में लोक सभा स्तरीय बुद्धिजीवी अधिकारी कर्मचारी एवं युवा साथियों द्वारा सामाजिक राजनीतिक परिचर्चा एवं प्रस्ताव पारित किया गया इस सामाजिक राजनीतिक बैठक का उद्देश्य लोकसभा रायपुर के बहुसंख्यक सतनामी समाज के सामाजिक राजनीतिक दशा एवं दिशा पर परिचर्चा हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक चिंतक एवं विचारक गुलाब टंडन ने कहा की भारत के संसदीय प्रणाली के तहत 1952 प्रथम प्रतिनिधित्व के तहत वोट डालने के शुरुआती दौर से लेकर आज तक विधानसभा चुनाव में जनरल सीटों पर बहुसंख्यक सतनामी समाज को विधानसभा एवं लोकसभा में राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाया जाता है जिसके फल स्वरुप समाज का सामाजिक राजनीतिक आर्थिक सांस्कृतिक रूप से प्रतिनिधित्व दिखाई नहीं देता है राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक आरक्षित सीटों पर ही हमारे समाज के लोगों को प्रतिनिधि बनाया जाता है बल्कि सर्वांगीण विकास के लिए जनरल सीटों पर भी अनुसूचित जाति वर्ग से बहु संख्यक सतनामी समाज को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए.. लेकिन स्वार्थी राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाया जाता है इसलिए अबकी बार 2023 आसान विधानसभा आम चुनाव में सतनामी समाज स्वतंत्र रूप से समाज की ओर से उम्मीदवार खड़ा करेगा समाज के द्वारा तन मन धन से उम्मीदवार को सहयोग करके विधानसभा में भेजने का कार्य किया जाएगा यह प्रस्ताव पारित किया गया..

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811