Let’s travel together.

भोपाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में रायसेन जिले से पहुंचेंगे 25 हजार भाजपा कार्यकर्ता

0 173

 भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रातः 10:00 बजे प्रधानमंत्री मोदी जी करेंगे कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित

सी एल गौर

रायसेन। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का विराट आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कार्यकर्ता महाकुंभ में विचार व्यक्त करते हुए मार्गदर्शन देंगे,आयोजित होने वाले इस कार्यकर्ता महाकुंभ में रायसेन जिले से 25 हजार अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा द्वारा व्यापक रूपरेखा बनाते हुए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र सांची, भोजपुर, उदयपुरा, सिलवानी विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता सैकड़ो वाहनों में सवार होकर राजधानी भोपाल पहुंचेंने की व्यवस्था की गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि आज सोमवार को सुबह प्रातः 10:00 बजे से जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले विराट कार्यकर्ता महाकुंभ में जिलेभर से हजारों कार्यकर्ता जायेंगे। इसकी पूर्ण तैयारी कर ली गई है, उन्होंने बताया कि अपेक्षित संख्या के अनुसार सांची विधानसभा क्षेत्र से 6,640, 315 कारजीप, 105 बस तथा 797 मोटरसाइकिल की व्यवस्था के साथ कार्यकर्ता रवाना होंगे। इसके अलावा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से 6200 अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ता रहेंगे वही 340 कार जीप, 49 बस हैं एवं 645 बाइक की व्यवस्था के साथ कार्यकर्ता महाकुंभ में जायेंगे, इसी प्रकार से जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की अपेक्षित संख्या 6,160 जो की 80 कार र्जीप, 31 बस की व्यवस्था की गई है। वही सिलवानी विधानसभा क्षेत्र से अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं में 5520 इसके अलावा 87 कार जीपों की व्यवस्था एवं 65 बस, बाइक 30 की व्यवस्था की गई है, वही 14,72 बाइक की व्यवस्था रहेगी। इस प्रकार से कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ राजधानी भोपाल के लिए कूच करेंगे एवं आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ में भाग लेंगे।

यह अपेक्षित कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचेंगे,,,,

कार्यकर्ता महाकुंभ में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पेज प्रभारी से लेकर सभी बूथ समितियां के पदाधिकारी पंचायत के सरपंच, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, मंडलों के पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका नगर परिषदों के पार्षद, सभी भाजपा मंडलों के पदाधिकारी एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचेंगे।

अन्यत्र जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए जिला मुख्यालय पर रहेगी ठहरने एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था ,,,,

भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए रायसेन जिले के अलावा इस रूट पर आने वाले विभिन्न जिलों के वाहन भी जिला मुख्यालय रायसेन से होकर भोपाल पहुंचेंगे जिला मुख्यालय पर इन जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ठहरने एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई है, जिला मुख्यालय से होकर जिन जिलों से भाजपा कार्यकर्ता वाहनों के माध्यम से भोपाल पहुंचेंगे उनमें जिला पन्ना, रीवा, सतना, मंडला, डिंडोरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, बालाघाट आदि कई जिलों से आकर भोपाल पहुंचने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यहां स्वल्पाहार की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर रखी गई है। कार्यकर्ता महाकुंभ में 8,30 बजे भाजपा कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811