Let’s travel together.

करनी सेना ने किया उदयपुरा थाने का घेराव

0 983

अंकित तिवारी बरेली रायसेन
चुनाव नजदीक आते ही अब करणी सेना भी मुखर हो चली है । पहले जनआशीर्वाद यात्रा में काले झंडे दिखाए ओर अब कल शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उदयपुरा में चिनकी बौरास बैराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना का भूमि पूजन करने उदयपुरा मंडी प्रांगण में पहुंचे थे कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला हेलीपैड जाने लगा तो मंडी गेट के बाहर मौजूद करणी सेना के लोगों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाये और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सभी करणी सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस थाने ले गई वहीं करनी सैनिक इस कार्रवाई से नाराज होकर रोड पर ही बैठ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। उदयपुरा पुलिस ने 2 करणी सैनिकों पर केस दर्ज किया। वहीं करणी सेना के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर आज उदयपुरा पहुंचे।

– कल उदयपुरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करणी सेना द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने पर गिरफ्तार किए गए करणी सैनिकों के समर्थन में आज करणी सेना के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने पुलिस थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

उनकी मांग है कि सेना के जो दो लोगों के खिलाफ़ पुलिस ने कार्यवाई की हैं, उसको निरस्त कर तुरंत गिरफ्तार सैनिकों को छोड़ा जाएं। और सेना की 22 सूत्रीय मांगे जो भोपाल के कार्यक्रम में रखी गईं थीं। उन मांगों को तुरंत स्वीकार किया जाएं। यदि सेना की इन मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होती हैं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी जी का भी चुनाव में विरोध किया जाएगा।
Post by-Deepak Kankar 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811