Let’s travel together.

शिवपुरी के रहने वाले आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर का हुआ दुखद निधन, शोक की लहर

0 297

 

– ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर का हुआ निधन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के शिवशक्ति नगर कॉलोनी निवासी और आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ रोहित चौरसिया का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर रोहित चौरसिया के असामयिक निधन से शोक की लहर है। रोहित चौरसिया आईटीबीपी मे सब इंस्पेक्टर के पद पर बिहार मे सेवारत थे। वो एक होनहार युवा अधिकारी थे। उनके पिता राधा शरण चौरसिया शिवपुरी के मध्यांचल ग्रामीण बैंक मे अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जो अभी कुछ समय पूर्व ही रिटायर हुए थे। परिवारजनों ने बताया है कि रोहित का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जहाँ उन्होंने 23 तारीख को अंतिम सांस ली। उनके पार्थिब देह को हवाई जहाज से बाया दिल्ली फिर इसके बाद शिवपुरी लाया जा रहा है यहां पर 25 तारीख को सुबह 8 बजे अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस हृदय विदारक घटना पर मध्यांचल ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति सहित एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, इंदु भार्गव, बलराम चन्दौरिया, भवानी शंकर शर्मा, राकेश भटनागर, दिनेश गुप्ता, संजय गुप्ता, एसके अवस्थी, ओपी गुप्ता आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811