Let’s travel together.

मध्यप्रदेश की 32 खेल हस्तियां एनएसटी अवॉर्ड से हुई सम्मानित

0 86

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा (मप्र खेल रत्न), घुड़सावार राजू सिंह (स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर), जुडोका हिमांसी टोकस, पैरा तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया, क्रिकेटर अनुभव अग्रवाल, पृथ्वीराज सिंह तोमर, शूटर आशी चौकसे, बाक्सर जिज्ञासा सहित मध्यप्रदेश की कुल 32 खेल हस्तियां आज यहां एलएनसिटी यूनिवर्सिटी सभागृह में 28वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवार्ड से सम्मानित हुईं।

समारोह में कुलविंदर सिंह गिल को लाइफ टाइम अवॉर्ड एवं राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी रिंकू-जयेश आचार्य (दंपति) को संयुक्त रूप से टेबल टेनिस को प्रदेश में प्रमोट करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में आशी चौकसे, राजू सिंह, रोहिणी कलम गुवांझू एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की वजह से समारोह में मौजूद नहीं थे। उनका अवार्ड उनके परिजनों एवं कोच ने ग्रहण किया।

समारोह में राहुल सिंह पैरा बैडमिंटन, रामभरन यादव पैरा क्रिकेटर को विशेष अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा कार्यक्रम में श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल खिलाड़ी, खेल संस्थान, स्कूल एवं क्लब अवार्ड से भी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब अवॉर्ड का पुरस्कार वी.एस. क्रिकेट अकादमी के करीब 50 नन्हें-मुन्ने खिलाडिय़ों ने मंच पर पहुंचकर अपना अवॉर्ड ग्रहण किया। समारोह में खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी. नरहरि सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्वेता चौकसे प्रो चांसलर एलएनसीटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में खेल प्रमोटर ग्रुप के संरक्षक श्री ए.एस. सिंहदेव, भाजपा प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के संयोजक श्री श्रवण मिश्रा, ओम ऑटो होण्डा के डायरेक्टर आशीष पांडे, अंतरराष्ट्री स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला, द्रोणाचार्य अवार्डी संजय भारद्वाज, एडवांस फिटनेस के डायरेक्टर श्री राजेंद्र राहुरीकर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक इन्द्रजीत मौर्य, शांति कुमार जैन, राजीव सक्सेना, पंकज जैन, अजय मौर्य, जितेंद्र सक्सेना, रामेश्वर भार्गव, सुरेंद्र डहारे, सुनील खेड़े आदि ने किया। अंतरराष्ट्री कमेंटेटर दामोदर आर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया।

एनएसटी खेल अवॉर्ड से सम्मानित हुए खिलाडिय़ों की सूची
1. मध्यप्रदेश खेल रत्न
– सौरभ वर्मा (बैडमिंटन) धार

2. स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर
– राजू सिंह (घुड़सवारी) मध्यप्रदेश राज्य अकादमी

3. श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड
– रोहिणी कलाम (जु जित्सु) देवास
– आशी चौकसे (शूटिंग) मध्यप्रदेश राज्य अकादमी
– अनुभव अग्रवाल (रणजी क्रिकेटर) एनसीसीसी अकादमी, भोपाल
– सत्येंद्र सिंह लोहिया (पैरा स्वीमिंग) ग्वालियर
– रीना गुर्जर (कराते) नरसिंहगढ़ / मप्र पुलिस

4. प्रतिभा खिलाड़ी अवॉर्ड
– हिमांशी टोकस (जूडो) साई इंडिया
– जिज्ञासा राजपूत (बाक्सिंग) म.प्र. राज्य अकादमी
– पृथ्वीराज सिंह तोमर (क्रिकेट) फेथ क्लब, भोपाल
– अदिति माहेश्वरी (हॉकी) म.प्र. राज्य अकादमी

5. लाइफ टाइम अवॉर्ड
– कुलविंदर सिंह गिल (बास्केटबाल) इंदौर

6. श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड
– अपराजिता सिंह (रायफल शूटिंग) मप्र राज्य अकादमी
– अनिल शर्मा (सेलिंग) मप्र राज्य अकादमी
– धर्मेश यशलहा (बैडमिंटन) सरताज अकादमी, इंदौर
– विवेक गौर (फुटबाल) भोपाल
– नितेश यादव (बाक्सिंग) मप्र राज्य अकादमी

7. खेल प्रमोटर अवॉर्ड
– रिंकू आचार्य एवं जयेश आचार्य (संयुक्त अवार्ड, टेबल टेनिस) इंदौर
– वीरेंद्र सिंह ठाकुर (बाक्सिंग) जबलपुर
– लता शर्मा (शूटिंग बाल) अहमदाबाद
– फैसल मीर (क्रिकेट) भोपाल
– सागर रैकवार (गल्र्स फुटबाल) भोपाल

8. खेल पत्रकार अवॉर्ड
– सुनैन चतुर्वेदी (न्यूज वल्र्ड) भोपाल
– राजकुमार अग्निहोत्री (प्रभात किरण) इंदौर
– विनय यादव (नई दुनिया) इंदौर

9. स्पेशल अवॉर्ड
– राहुल सिंह (पैरा बैडमिंटन) भिंड
– रामभरन यादव (पैरा क्रिकेट) ग्वालियर
– विजेंद्र जाट (पैरा पंजा कुश्ती) जबलपुर
– चेतना सेंगर (स्पोर्ट्स इंजूरी एक्सपर्ट) भोपाल

10. क्लब अवार्ड
– वी.एस. क्रिकेट अकादमी, भोपाल

11. स्कूल अवॉर्ड
– सेंट जोसेफ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल

12. खेल संस्थान
– क्रासफिट, भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811