रायसेन । वार्ड क्रमांक 1 नरापुरा किला पहुंच मार्ग पर तेंदुआ का शव मिलने से मचा हड़कम्प मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी
रायसेन के वार्ड क्रमांक 01 नरापुरा किला पहुंच मार्ग गेट क्रमांक 03 पर संदिग्ध हालात में तेंदुआ का शव मिलने की वजह से हड़कम्प मच गया है और मौके पर वन विभाग के अधिकारी जांच करने में जुट गए है। तेंदुआ की मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है और पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। फिलाहाल वन विभाग के अधिकारी पीएम करवाए जाने की बात कह रहे है। किला पहुंच मार्ग गेट क्रमांक 3 पर तेंदुआ का शव पड़े होने की स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग को सूचना दी थी,जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।