Let’s travel together.

नालंदा परिसर को बेस्ट इनोवेशन और बी.पी. पुजारी स्कूल को बेस्ट सोशल आस्पेक्ट अवार्ड

0 110

 

सुरेन्द्र जैन रायपुर

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट ई-गवर्नेंस पहल के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2023 “स्वर्ण“ रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के ‘मोर रायपुर एप्प’ को प्रदान किया गया है। आज ही आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित स्मार्ट सिटीज़ मिशन के शहरों के लिए आयोजित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ की घोषणा भी हुई, जिसमें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा तैयार किए गए ऑक्सी रीडिंग जोन लाइब्रेरी “नालंदा परिसर“ को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड मिला है। इस प्रतियोगिता के सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए उत्कृष्ट कार्य की श्रेणी में शाला उन्नयन कार्यक्रम के तहत बी.पी. पुजारी स्कूल के भवन जीर्णोद्धार व अधोसंरचना निर्माण को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला है।

ई-गवर्नेंस पहल के अंतर्गत मोर रायपुर एप्प की प्रणाली को उत्कृष्ट नवाचार माना गया है। इस एप्प के अंतर्गत डिजिटल डोर नंबर, नगर निगम से संबंधित करों के भुगतान, सेवा व शिकायतों के निवारण की प्रणाली तैयार कर नागरिक सेवाओं को हाईटेक करने की दिशा में किए गए पहल को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा उत्कृष्ट मानते हुए ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार’ प्रदान किया गया है।

इसके अलावा आज घोषित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ के परिणाम में स्मार्ट सिटी रायपुर के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस कांटेस्ट के सामाजिक दृष्टिकोण की श्रेणी में गुजरात के वडोदरा व उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के प्रोजेक्ट के बाद रायपुर के बी.पी. पुजारी शाला भवन उन्नयन कार्यक्रम को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा नवाचारों की श्रेणी में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा निर्मित नालंदा परिसर को इनोवेशन अवार्ड से नवाज़ा गया है। इस कैटेगरी में हुगली धारवाड़ व सूरत शहर के प्रोजेक्ट को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811