Let’s travel together.

शिवपुरी में व्यापारियों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी, बैनर लगाकर विरोध जताया

0 95

– मनमाने तौर पर अतिक्रमण हटाने का विरोध

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में मनमाने अतिक्रमण के विरोध में उतरे व्यापारियों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी देकर बैनर लगाकर विरोध जताया। सदर बाजार में मनमाने तरीके से अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में व्यापारी धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने बैनर हाथ में लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर चुनाव बहिष्कार की बात कही। सोमवार को भी यही हुआ और यहां पर बिना सूचना के दुकानदारों पर नालियों पर अतिक्रमण के आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।
नगर पालिका की इस कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं। व्यवसायी हर्ष गुप्ता का कहना था कि नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व मेुं अपने अपने को लेकर आई थी नालियों की सफाई नही होने की बात कहते हुए जितना अतिक्रमण हटाने की बात कहकर गई थी उतना हमने हटा लिया,फिर भी हमारी तोडफोड शुरू कर दी। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि यह हिटैची किसने भेजी है किसको पता नही है। इसलिए जब तक इसका दूध का दूध पानी का पानी नही हो जाता है जब तक बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों को कहना था कि जब भी त्यौहार आते है,जब जब प्रशासन बाजार को निशाना बनाता है। अब राखी का त्यौहार सिर पर है फिर बाजार को निशाना बनाया गया है।
मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि मुझे नही मालूम किसके कहने पर हिटैची यहां आई हैं,मामले की जांच करवाते है। वहीं दूसरी ओर गायत्री शर्मा और कुछ व्यापारियों के बीच तीखे बहस भी हुई। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। व्यापारियों की इस प्रदर्शन से नगर पालिका अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले में तूल पकड़ा तो अतिक्रमण प्रभारी देवेंद्र त्रिवेदी को कार्य मुक्त किए जाने की बात सीएमओ ने कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, सर धड से हुआ अलग     |     निजी गैस कंपनियों की बल्ले बल्ले     |     भोपाल के होशंगाबाद रोड की हालत खराब,एप्रोच रोड पर हुए बड़े बड़े गड्ढे     |     हरदा में सीएम :: मछली पालन से आय बढ़ाने का बड़ा प्लान     |     आकाशवाणी इंदौर द्वारा “लोकरंग उत्सव” का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन संपन्न     |     रंग, परंपरा और उमंग का संगम-गणगौर मेले में दिखी महिलाओं की सशक्त भागीदारी     |     आईडीबीआई बैंक का कांग्रेसियों ने किया घेराव     |     अवैध प्लाटिंग में हो रहा था बोर खनन ओर पहुंच गए तहसीलदार     |     बाइक कार को टक्कर मारते मकान से टकराया ट्रेलर वाहन दो घायल बड़ा हादसा टला     |     लोकल औद्योगिक परिवहनकर्ता वाहन चालकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811