Let’s travel together.

PM आवास कालोनी के हाल,दीवारों में दरार,सड़क खराब और बिजली के पोल से बिल्डिंग तक तारों का जाल

0 268

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह शहर के समीप पीएम आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों की लागत से बनी कॉलोनी और नव निर्माण में अल्प अवधि में ही टूट फूट और गुणवत्ता की कमी परिलक्षित होती है, जिससे यहां के रहवासी भी चिंतित है।

इन आवासों की ओर जाने पर कहीं कहीं सड़क मार्ग खराब हो चला है और वहां पानी भरा हुआ है तो कहीं पाइप टूटे हुए दिखाई देते है बिल्डिंग की दीवारों के पलस्तर गिर रहे है और उनमें दरार दिखाई देने लगी है जिन्हे देखकर लगता है कि कुछ समय पश्चात ये गिर भी सकती है।कुछ घरों की खिड़कियों के पल्ले गिर गए है तो कुछ हवा में झूल रहे है कहीं इन्हे रस्सी से बांध कर काम चलाया जा रहा है अगर ये ऊपर से गिर गए तो अन्य हानि भी हो सकती है।

यहां बिजली आपूर्ति की अभी तक पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कहीं कहीं सीधे डीपी से फेस लिया जाना भी दिखाई देता है ट्रांसफार्मर लगे हुए है पर केबिल नहीं है इसलिए अर्थ नहीं आता और  लाइट नहीं पहुंचती इसलिए डायरेक्ट फेस लगे हुए है।

हालांकि शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन देने के लिए शिविर लगाया गया इसके बाद कार्यवाही की जाने की बात भी सामने आई  इनके अनुसार अभी अस्थाई कनेक्शन चल रहे है और जल्द सप्लाई ठीक हो जाएगी,पर यहां किसी किसी ब्लॉक में अभी तक तो बिजली के खम्बो से तार के जाल घरों तक जाते हुए दिखाई देते है।

पानी की टंकी निर्माणाधीन होने के कारण पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर भी आते है और घरों के सामने प्लास्टिक की टंकी और बाल्टियां रखी रहती है यहां कुछ जगहों पर भवन के खाली स्थान को घेर कर उनमें रोजमर्रा के जरूरत के सामानों को रख लिया गया है और छोटी छोटी दुकानें भी खुल गई है बहरहाल लोग यहां रहने लगे है पर बुनियादी सुविधाएं धीरे धीरे पहुंच रही है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811