मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज में रहने वाले करण सिंह पिता छोटेलाल जाटव उम्र 34 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
प्राप्त जानकारी के अनुसार करण सिंह पिता छोटेलाल जाटव दीवानगंज में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहा था बुधवार शाम को करण सिंह अपनी ससुराल कालीटोर अपने बाल बच्चों को लेने के लिए गया था ससुराल में कोई घर पर नहीं था अज्ञात कारणों से करण सिंह ने कालीटोर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। जब ससुराल वाले ने देखा तो पुलिस को सूचित किया।

दीवानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची फंदे से मृतक को उतारकर गुरुवार सुबह दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर मामला विवेचना में लिया है करण सिंह के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और एक पुत्री है करण सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रहा था