Let’s travel together.

चरोदा से धरसीवा तक बदहाल सड़क,गड्डों में बारिस का पानी छात्राओं एवं नमाजियों को भी बनी मुसीबत की जड़

0 95

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सिक्स लाइन बायपास निकलने के बाद लगता है जैंसे लोक निर्माण विभाग को धरसीवा चरोदा की सड़क की कोई परवाह ही नहीं तभी तो चरोदा से धरसीवा तक पूरी सड़क गड्डों में तब्दील होकर अब बारिस का पानी भरने से स्कूली छात्र छात्राओं एवं नमाजियों को भी मुसीबत की जड़ बन चुका है।


इस संबाददाता ने जब चरोदा से धरसीवा तक जर्जर सड़क के हाल देखे तो यह देख काफी आश्चर्य हुआ कि राजधानी रायपुर के सबसे नजदीक ओर ओधोगिक क्षेत्र से लगे हुए मुख्यालय की सड़कों के जब इतने बुरे हाल हैं तो प्रदेश के दूरस्थ अंचलों की स्थिति क्या होगी।
चरोदा के ग्रामीणो के मुताबिक जब से सिक्स लाइन चरोदा धरसीवा के बाहर से निकली है तब से इस पुराने हाइवे की मरम्मत की तरफ लोक निर्माण विभाग ने कभी कोई ध्यान ही नहीं दिया
सड़क के दोनो तरफ दुकाने हैं ग्रामीणो को स्कूली छात्र छात्राओं को पैदल एवं उधोगो में जाने वाले कर्मचारियों मजदूरों को दुपहिया आदि से इस बारिस के मौसम में इसी जर्जर सड़क से गुजरना पड़ता है ओर अक्सर यह स्थिति बनती है कि स्कूली बच्चे जब स्कूल जा रहे होते हैं तब अचानक कोई वाहन तेज निकल जाए तो सड़क के गड्डों का पानी उनके ऊपर आ जाता है जिससे कई बार तो ऐंसी नोबत आती है कि पैदल या दुपहिया से कोई कहीं जा रहा होता है तो कपड़ों पर गंदा पानी आने से उसे वापस घर जाना पड़ता है।


जब स्कूली बच्चे छुट्टी होने के बाद पैदल घर जा रहे थे जब वह गड्डों में पानी भरी सड़क के किनारे से जा रहे थे तभी अचानक कुछ वाहनों को आता देख थोड़ा और सड़क के किनारे हुए अन्यथा उनके ऊपर वाहनों के गुजरते वक्त जो गड्डों का पानी था उनके उपर आ जाता।ग्रामीणो ने जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है
नमाजियों को दिक्कत
चरोदा में सड़क किनारे ही मस्जिद है ओर जहां मस्जिद है उसके सामने भी सड़क जर्जर है सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्डों में सड़क है जिनमे बारिस का पानी भरा रहता है मस्जिद के सामने सड़क के दूसरी तरफ मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं जो नमाज अता करने मस्जिद जाते हैं इस दौरान उन्हें भी वाहनों के आते जाते अक्सर गड्डों का गंदा पानी उनके ऊपर आने का डर रहता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811