Let’s travel together.

आर्क कॉलोनी के रहवासी पहुंचे एसडीएम कार्यालय दिया आवेदन

0 136

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 मे स्थित आर्क कॉलोनी के रहवासी आज गोहरगंज अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय पहुंच दीया शिकायती आवेदन जिसमें बताया गया कि कॉलोनाइजर देवेंद्र गोलाइट द्वारा विकास शुल्क के नाम पर 75000 से लेकर ₹100000 तक की मांग की जा रही है जबकि कॉलोनी में ना सड़क है पानी बिजली कवर्ड कैंपस पार्क मंदिर आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जिसके कारण स्थानीय रहवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं वही कई प्लॉट खरीददार ऐसे हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा आ गया है पर देवेंद्र गोलाइट द्वारा उनको प्लाट पर भवन बनाने से मना किया जा रहा है वही इन समस्याओं को लेकर स्थानीय रहवासी गोहरगंज अनुविभागीय अधिकारी और मंडीदीप थाने में भी शिकायती आवेदन दे चुके हैं वही इस समस्या को लेकर मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल को भी अवगत करा चुके हैं वही इस समस्या से मंडीदीप नगर पालिका के सीएमओ को भी अवगत कराया जा चुका है स्थानीय रहवासी रीता विश्वकर्मा सुशीला राठौर कोमल प्रजापति कृतिका ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलोनाइजर देवेंद्र गोलाइत की पत्नी प्रियंका गोलाईत द्वारा स्थानीय रहवासियों को कहा जा रहा है कि में तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा नहीं लेने दूंगी ओर न ही तुम्हे मकान नहीं बनने दूंगी जब तक पूरा पैसा जमा नहीं कर देते तब तक किसी प्रकार का कार्य आप नहीं कर सकते है। वहीं मंडीदीप थाने में जबसे स्थानीय रहवासियों द्वारा शिकायती आवेदन दिया हैबिस्के बाद से ही स्थानीय रहवासियों को धमकाया जा रहा है।

इनका कहना है

आर्क कॉलोनी के रहवासियों द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है उक्त शिकायत आवेदन को अधिकारी को जांच के लिए दिया जाएगा जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी

चंद्रशेखर श्रीवास्तव गोहरगंज अनुविभागीय अधिकारी

आपके द्वारा मुझे जानकारी दी जा रही है कि कॉलोनाइजर देवेंद्र गोलाईत की पत्नी प्रियंका गोलाइत द्वारा स्थानीय रहवासियों से कह रही है। कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा वापस करवा दिया जाएगा यदि कॉलोनी के रहवासी लिखित शिकायत आवेदन देते हैं।तो हमारे द्वारा आवेदन की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

सुधीर उपाध्याय मंडीदीप नगर पालिका सीएमओ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811