रामभरोस विश्वकर्मा, औबेदुल्लागंज रायसेन
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर मंचों से बड़े-बड़े दावे भी किए जाते हैं और दावों के साथ-साथ भरपूर पैसा स्थानीय नगर पालिका और नगर परिषद को दिया जाता है पर इसके बाद भी स्वच्छता अभियान सिर्फ दीवारों की रंगाई और पुताई बैनर पोस्टर प्रचार प्रसार तक ही सीमित दिखाई नजर आता है इसका जीता जागता उदाहरण है। औबेदुल्लागंज नगर परिषद जिसकी मुख्य सड़कों पर ही गंदगी के अंबार दिखाई नजर आते हैं वहीं सड़कों पर गंदा पानी भरा रहने के कारण गंदगी फैली दिखाई नजर आती है। जहां पर गंदा पानी भरा है। वहीं पर बड़े-बड़े स्लोगन में स्वच्छता अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है इस फोटो को देखकर आप समझ ही सकते हैं। कि ओबैदुल्लागंज नगर परिषद में सिर्फ स्वच्छता अभियान दीवारों के लेखन और कागजों तक सीमित दिखाई नजर आता है। स्वच्छता अभियान के नाम पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी जमकर बंटाधार कर रहे हैं प्रचार प्रसार के नाम पर बैनर और पोस्टर पर भी खूब पैसा बहाया जा रहा है। दीवारों पर पुताई रंगाई करने के नाम पर भी लाखों रुपए की बर्बादी की जा रही है पर स्वच्छता अभियान पूरी तरह नगर में फेल दिखाई नजर आता है।
इनका कहना है
ओबैदुल्लागंज नगर में स्वच्छता अभियान कागजों और दीवारों तक ही सीमित दिखाई नजर आता है। यदि आप अर्जुन नगर और आसपास के इलाकों में जाएंगे तो आपको स्वच्छता अभियान पूरी तरह फेल दिखाई नजर आएगा जिसका जीता जागता उदाहरण नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड में ही दिखाई नजर आता है।
सुबेग सिंह शीतल आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रायसेन
औबेदुल्लागंज नगर परिषद में स्वच्छता अभियान सिर्फ दीवारों पर रंग रोगन और बैनर पोस्टर तक ही सीमित दिखाई नजर आता है वार्डो में गंदगी का अंबार लगा हुआ है पर जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नहीं देते
राजेश खटीक नेता प्रतिपक्ष और वार्ड पार्षद नंबर