Let’s travel together.

बस्तर-सरगुजा में शिक्षकों की सीधी भर्ती में आनलाइन होगी काउंसिलिंग इस वेबसाइट पर चेक करें डिटेल

77

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा में होने जा रही सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याताओं की भर्ती में पूरी तरह की पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके लिए स्कूल शिखा विभाग ने आनलाइन काउंसिलिंग करने का निर्णय लिया है। 12 हजार 489 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनकी चयन की प्राथमिकता के अनुसार स्कूलों का आवंटन करने का प्रविधान किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी काउंसलिंग की सूचना

काउंसलिंग प्रारंभ होने की सूचना स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर और मीडिया माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही आनलाइन काउंसलिंग के लिए व्यापमं की मेरिट अनुसार सूची भी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चिप्स द्वारा (व्यापम फार्म अनुसार) संबंधित के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी

स्कूल शिक्षा के अधिकारियों ने बताया कि काउंसलिंग के पूर्व सभी अभ्यर्थियों को व्यापमं पोर्टल पर बनाए गए अपने प्रोफाइल का आधार वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी व्यापमं पोर्टल पर बनाए गए अपने आइडी, पासवर्ड से लोक शिक्षण संचालनालय के आनलाइन काउंसलिंग पोर्टल पर लागिन कर सकेंगे। लागिन करने पर स्क्रीन पर डेस बोर्ड दिखेगा, जिसमें अभ्यर्थी द्वारा दिए गए भर्ती परीक्षाओं सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता की जानकारी होगी।

सबसे पहले व्याख्याताओं की काउंसिलिंग

सबसे पहले व्याख्याता पद की आनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ की जाएगी। केवल प्रारंभिक रूप से चयनित अभ्यर्थी ही आनलाइन काउंसलिंग में भाग ले पाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा पोर्टल पर साइन इन करने पर दस्तावेज सत्यापन का राउंड, प्रीफेंस फिलिंग विडों, प्रीफेंस स्टेटस, एक्शन प्रदर्शित होगा।

राउंड का आशय दस्तावेज सत्यापन का चरण, प्रीफेंस फिलिंग विडों में आनलाइन काउंसलिंग खुले रहने की अवधि, प्रीफेंस स्टेटस में अभ्यर्थी द्वारा अब तक चयन किए गए शालाओं की सूची होगी तथा एक्शन में जाकर अभ्यर्थी अपने पसंद की शालाओं का चयन कर सकेंगे। एक्शन में फिल प्रीफ में इंटर करने पर अभ्यर्थी के स्क्रीन पर दूसरा विंडो खुलेगा जिसमें अभ्यर्थी का फोटो, प्रोफाइल आइडी, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, प्राप्तांक आदि की जानकारी प्रदर्शित होगी।

व्याख्याता पद के लिए नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी- संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, शिक्षक पद के लिए नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी-संबंधित संयुक्त संचालक एवं सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी-संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराएंगे।

पात्र-अपात्र की जानकारी सत्यापनकर्ता प्राधिकारी द्वारा भरकर अपलोड की जाएगी, जिसे अभ्यर्थी अपने लॉगिन पर देख सकेंगे, जो अभ्यर्थी अपात्र होंगे उनका अपात्रता संबंधी पत्र सत्यापनकर्ता अधिकारी के हस्ताक्षर सहित प्रिंट होगा, जिसमें अपात्र होने का कारण दर्शाया जाएगा। अपात्र अभ्यर्थी अपात्र होने के 7 दिवस के भीतर दावा आपत्ति संचालक लोक शिक्षण को प्रस्तुत कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी पात्र होंगे उन्हें पत्र दिया जाएगा, जिसमें उल्लेखित होगा कि दस्तावेज सत्यापित कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिला हिंसा मुक्ति के लिए जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: भारत विकास परिषद का कार्यक्रम     |     भाजपा को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की द्वेषपूर्ण कार्रवाई निंदनीय – भावेश बघेल     |     मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी     |     धार्मिक यात्रा ओ गया जत्था ब्रज 84 कोस परिक्रमा एवं चारधाम यात्रा पूर्ण कर लौटा, रमन रेती में मिला अलौकिक आनंद     |     करोड़ों की हैंडवॉश यूनिट बनी शोपीस, स्कूल खुलने से पहले नहीं सुधरी व्यवस्था     |     8 दिन से पानी-बिजली बंद, महिलाओं का फूटा गुस्सा: भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर एक से डेढ़ घंटे चक्का जाम     |     हाईवे-18 पर मौत बन रही रफ्तार: 24 घंटे में दो बड़े हादसे, दीवानगंज से मुक्तापुर तक मचा हड़कंप     |     जर्जर अवस्था में खड़ा शाला भवन और 65 साल पुराना जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं तोड़ा गया फिर से आ गई बारिश      |     तेंदूपत्ता संग्रहण पर वन्यजीवों का साया, दीवानगंज में ढाई लाख रुपये की खरीदी घटी     |     धुएं से धूमिल आबचंद की पहचान:जहां चट्टानों पर दर्ज है आदिम मानव की कहानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811