Let’s travel together.

अधिकारी कर्मचारी समस्या निवारण शिविर आयोजित

0 306

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी। कार्यालय में प्रति माह चौथे शनिवार को अधिकारी कर्मचारी समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के विधायक  भगवान दास सबनानी जी द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं सुनी एवं उनका यथोचित निराकरण किया गया ।

शिक्षा विभाग की अधिक समस्याएं पिछले समस्या निवारण शिविर में आई थी। जिनकी निराकरण हेतु मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश मंत्री संजय अवस्थी, निरंजन सिंह घुरैया ,संभागीय सचिव विजय रैकवार , के प्रतिनिधिमंडल ने  विधायक  के साथ राव उदयप्रताप सिंह शिक्षा मंत्री से भेंट कर समस्याओं के निराकरण हेतु सार्थक चर्चा हुई।

चर्चा के प्रमुख बिंदु
1 राज्य शिक्षा सेवा और की भर्ती के साथ पूर्ण की जाए।
2 अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में शिथिलता करते हुए अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र प्रदान की जाए।
3 सीपीसीटी न किए जाने वाले कर्मचारियों को सेवा से पृथक न किया जावे। उसके लिये नियमों में उचित संशोधन किया जाए।
4 प्रधान अध्यापकों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराते हुए प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी जाए।
5 नवनियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर उनके शीघ्र आदेश जारी किए जाए और आदेश जारी किए जाने हेतु दिनांक नियत किया जाए। समय सीमा में आदेश न किए जाने पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
आज 10 से अधिक कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जिसके लिए संबधित अधिकारियों को निराकरण का निर्देश दिया।
उक्त जानकारी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रवक्ता डॉ अनिल भार्गव द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811