Let’s travel together.

रायपुर में हत्या हत्यारे ने सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचला जांच में जुटी पुलिस

114

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यहां हर दिन वारदात की खबरें आ रही है। ताजा मामला रायपुर के कमल विहार इलाके का है। यहां बदमाशों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी है। हत्‍यारे ने भारी वस्तु से अधेड़ के सिर और चेहरे को कुचलकर हत्या कर दी।

अज्ञात मृतक की उम्र करीब 45 से 50 साल बताई जा रही है। हत्‍यारा नया धमतरी रोड स्थित कमल विहार गेट के पास झाड़ियों में हत्या कर मौके से फरार हो गया। हत्‍या की घटना के बाद के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना मुजगहन थाना इलाके का है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811