Let’s travel together.

6 महीने में 40 किलोमीटर रोड के गड्डे नही भर पाया एमपीआरडीसी

0 98

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह जगह गड्ढे और दरार हैं। यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि 8 इंच गहरे हैं कई जगह रोड में दरारें चल चुकी है जिसमें मोटरसाइकल का पाइए धस जाता हैं विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग किया जाता है। मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है। इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की है। बारिश के बाद एक बार गड्ढे भरे गए थे। जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। अभी चुनाव का भी माहौल है एक से बढ़कर एक मंत्री इसी रोड से होकर गुजरेंगे। जबकि भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है। जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है। सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है। गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियमित होकर गिरकर घायल हो जाता है। कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है। ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है। बारिश को बीते लगभग 6 महीने होने को आए अभी तक 40 किलोमीटर रोड के गड्डे एमपीआरडीसी द्वारा नहीं भरे गए हैं। जिनका जिनका खामियाजा रहागिर भुगत रहे हैं फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिड़ जाते हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बद बदतर हो गई है जबकि सलामतपुर से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है। लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है। जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। दीवानगंज, अंबाडी ,सेमरा, कूल्हाड़िया, देहरी ,बालमपुर , बेरखेड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड को शीघ्र शीघ्र बनना चाहिए। भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इसमें दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811