– शिवराज जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में हुए शामिल
– खरबई में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाए 75 पौधे
– अवंतिका कालोनी में स्वच्छता कार्यक्रम में हुए शामिल
विजय सिंह राठौर रायसेन
साल भर में बार बार चुनाव होने से देश की जनता को होने वाली परेशानी और आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए एक देश एक चुनाव अभियान के तहत मप्र में पहली बार पूरे रायसेन जिले से आवाज उठी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष आज रायसेन जिले के सभी नगर पालिका , जिला पंचायत, जनपद पंचायत, और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने एक देश एक चुनाव को लेकर अपना समर्थन पत्र केंद्रीय मंत्री को सोपा।
-इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देश में बार-बार चुनाव होने के नुकसान पर नाटक मंचन कर संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि देश में सिर्फ विधानसभा और लोकसभा चुनाव का खर्च करीब 5 लाख करोड़ के आसपास आता है जो आगे बढ़कर 7 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। यही पैसा एक बार चुनाव कराकर बचाया जा सकता है। जो देश के विकास में काम आ सकता है। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में लोगों को बताया कि बार-बार चुनाव होने और आचार संहिता लगने के कारण किस प्रकार आम जनता और सरकारी कर्मचारी परेशान होते हैं।

उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि रायसेन जिला देश का पहला जिला है यहां के सभी जनप्रतिनिधियों ने एक देश एक चुनाव का समर्थन कर मांग पत्र देश के प्रधानमंत्री के नाम सौंपा है। देशभर में इस अभियान को लेकर बड़ी सफलता मिल रही है जिससे उम्मीद है कि आने वाले समय में देश में एक साथ चुनाव कराये जा सकते हैं।

इससे पूर्व शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम खरबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के पलाश में 75 पौधे कार्यकर्ताओं के साथ रोपित किए। वही रायसेन की अवंतिका कालोनी में मंदिर के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए।