ग्वालियर कूनो नेशनल पार्क के जंगल में विचरण कर रहे चीते यदि नजदीकी जंगल में जाते हैं और वहां रहने लगते हैं तो उन्हें रहने दिया जाएगा। यदि चीतों को या फिर चीतों से किसी को खतरा नहीं होगा तो उन्हें ट्रैंक्युलाइज कर वापस नहीं लाया जाएगा। हाल ही में ग्वालियर में हुई चीता स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में चीतों को रेंज फ्री करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल शुरुआत में नर चीता पवन और मादा चीता आशा कूनो के जंगल से निकलकर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़े थे। दोनों को ट्रैंक्युलाइज कर वापस कूनो के बाड़े में लाना पड़ा था। अब चीते अगर उत्तर प्रदेश या दूसरी रेंज के जंगल में जाते हैं तो उन्हें वहां भी रहने दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की सीमा में भी नजर रखेगी ट्रैकिंग टीम कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ पीके वर्मा ने बताया कि चीतों के लिए अब जंगल की सीमा नहीं होगी। चीते अगर कूनो से नजदीकी राजस्थान या उत्तर प्रदेश के जंगल में भी जाएंगे तो ट्रैकिंग टीम उनके पीछे जाकर निगरानी करेगी। उत्तर प्रदेश या दूसरे जंगल में स्थानीय अमला टीम की मदद करेगा। बता दें कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के अधिकारी भी शामिल हुए थे। कूनो के जंगल में 10 चीते नर पवन, मादा आशा, चीता धीरा, वीरा, गामिनी, धात्री, निर्वा, नर चीता गौरव, सूरज, शौर्य रह रहे हैं। सात नर-मादा चीते और एक शावक बाड़े में है। चीतों को बार-बार ट्रैंकुलाइज नहीं किया जाएगा पवन और आशा के कूनो से निकलकर दूसरे जंगल में जाने की आदत से ही मानीटरिंग कर रहे अफसरों ने रेंज फ्री किए जाने पर विचार किया। यह निर्णय लिया गया कि नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को लंबे समय तक बाड़े में या निश्चित सीमा के जंगल में रखना ठीक नहीं है। ऐसे में तय किया गया है कि चीते अपने हिसाब से जंगल में घूमकर अपना ठिकाना बनाएंगे। खुले जंगल में रहने वाले चीतों को तब तक वापस नहीं जाएगा जब तक उनकी जान को खतरा नहीं हो। चीतों से किसी को खतरा होने पर भी उन्हें बाड़ों में लाया जाएगा। वर्जन: चीतों के लिए अब रेंज फ्री जंगल किया गया है। कूनो के खुले जंगल के चीते अब कहीं भी जा सकेंगे। हमारी ट्रैकिंग टीम वहां स्थानीय अमले के साथ उनकी निगरानी करेगी। डा़ राजेश गोपाल, अध्यक्ष, चीता स्टीयरिंग कमेटी
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.