Let’s travel together.

गूगल मैप ने दिया धोखा!…तीन युवक नदी की तेज धार में बहे

94

झारखंड के गिरिडीह जिले में पानी के तेज बहाव में तीन युवक बह गए। घटना गिरिडीह के बरगंडा उसरी पुल पर बनाए गए नए पुल के पास की है। मामले में हैरान करने वाली जानकारी यह सामने आई कि हजारीबाग के तीनों युवक बेंगाबाद से वापस अपने घर लौट रहे थे और तीनों बाइक पर सवार थे। वापसी में वे गूगल मैप का सहारा लेकर चल रहे थे लेकिन गिरिडीह कॉलेज के बाद मैप ने दो रास्ते दिखाए। ये लोग गलत दिशा में पुरानी पुल की तरफ बढ़ गए। यहां आते ही तीनों को रास्ता नहीं दिखा इसी क्रम में बड़ी घटना घट गई और तीन दोस्तों की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि हजारीबाग के तीन युवक- शंकर, मनीष और आनंद बेंगाबाद से हजारीबाग के जाने के क्रम में नया पुल के समीप पहुंच गए। इस दौरान जब तीनों को आगे जाने के लिए कोई रास्ता नहीं मिला। ऐसे में पानी का लेवल देखने के लिए पहले शंकर बाइक से उतरा और नदी में गया। शंकर पानी के तेज बहाव में बह गया। शंकर को पानी के तेज बहाव में बहते देख उसके दो अन्य साथी मनीष और आनंद भी पानी में उतर गए और शंकर की खोजबीन करने लगे। इसके बाद मनीष और आनंद भी पानी के तेज बहाव में बह गए।

किसी तरह शंकर ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन मनीष और आनंद पानी के तेज बहाव में बह गए इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी और नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल लापता दोनों युवक मनीष और आनंद की खोजबीन के लिए खंडोली से गोताखोर की टीम को बुलाया गया जो लगातार दोनों युवकों की तलाश कर रही है। शंकर के मुताबिक जब वह पानी में गुम हो गया तो मनीष तथा आनंद ने उसे एक बार खोज लिया। तीनों एक स्थान पर मिले भी लेकिन पानी की तेज धारा ने फिर से दोनों को बहा दिया। उसने अपने दोनों दोस्तों को काफी खोजा पर पता नहीं चला। वह तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811