Let’s travel together.

गणेश उत्सव की झांकियां में सांपों के साथ खिलवाड़ करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, जेल भेजा गया

0 127

– गणेश बिसर्जन की झांकी में दुलर्भ प्रजाति का रेड स्नैक लेकर अभिनय कर रहे थे युवक

– वन विभाग और नेशनल पार्क के अधिकारियों ने की कार्रवाई
– रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय गणेश उत्सव की धूम है। इसी दौरान गणेश उत्सव की एक झांकी में देवी-देवताओं की वेशभूषा धारण कर दुलर्भ प्रजाति का रेड स्नैक सांपों के साथ खिलवाड़ करने वाले आठ लोगों को पकड़ा गया है। नेशनल पार्क के अधिकारियों ने सांपों के साथ खिलवाड़ करने वाले आठों आरोपियों गिरफ्तार कर उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद इन्हें गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

झांकी में मुंह में रखकर प्रदर्शन कर रहे थे-

बताया जाता है कि शिवपुरी शहर के गुना वायपास क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गणेश पंडाल में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान यहां पर इंदौर, उज्जैन, मथुरा, दिल्ली के कलाकारों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ कलाकारों ने सांपो के साथ खिलवाड़ करते हुए सांप को मुंह में रख लिया गया था। बाद में शहर से झांकियां निकाली गई थी। यहां भी कलाकारों ने सांपों के साथ खिलबाड़ किया था। इस टीम के कलाकार अपने साथ लाए शेड्यूल-वन दर्ज दुलर्भ प्रजाति के रेड स्नैक को मुंह में रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। नेशनल पार्क व एसटीएफ ने मामला दर्ज कर सभी कलाकारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद चेता वन विभाग-

बताया जाता है कि सांपों के साथ खिलवाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो माधव नेशनल पार्क प्रबंधन के पास भी पहुंचे थे। इसके बाद यह कार्यवाही की गई है। बताया गया है कि जिन सांपों के साथ कलाकार खिलवाड़ कर रहे थे। वह सांप शेड्यूल 1 की श्रेणी में आते है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत शेड्यूल 1 की श्रेणी में आने वाले जीवों के साथ खिलवाड़ करना या उन्हें परेशान करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

होटल से पकड़े गए कलाकार-

माधव नेशनल पार्क की टीम ने दो इवेंट मैनेजर और एक युवती सहित 6 कलाकारों को होटल सहित अन्य स्थानों से पकड़ा है। पकड़े गए कलाकारों में राजकुमार यादव पुत्र विशनचन्द्र यादव, रूकसार उर्फ मुस्कान खान पुत्री जाकिर उर्फ जुम्मा खान, विष्णु पुत्र बलुआ कुशवाह, हनी शर्मा पुत्र ब्रहमदेव शर्मा, पराग ठाकुर पुत्र मोहन सिंह सेगर, राहुल बरूण पुत्र राजेन्द्र वरूण, विशाल गोला पुत्र भूपेन्द्र गोला, सतीश उर्फ रिकू राठौर पुत्र बच्चन लाल राठौर के नाम शामिल हैं। इनमें दो इवेंट मैनेजर है, जिन्होंने कलाकारों को बुलाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811