Let’s travel together.

डीजल से भरा टैंकर डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला

0 47

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब तहसील कार्यालय के सामने नवनिर्मित सड़क पर डीजल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टैंकर में करीब 5 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन गनीमत रही कि टैंकर का टैंक नहीं फटा और कोई जनहानि या मालहानि नहीं हुई। यदि टैंक क्षतिग्रस्त हो जाता तो आगजनी या विस्फोट जैसी गंभीर घटना हो सकती थी, जिससे आसपास मौजूद लोगों, दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका थी।

एसजीआई कंपनी के कर्मचारी सुंदर तोमर ने बताया कि टैंकर पेट्रोल पंप से डीजल भरकर प्लांट की ओर जा रहा था, तभी वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही संबंधित कर्मचारी और जिम्मेदार लोग पहुंचे तथा स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया। इधर, नगरवासियों ने नवनिर्मित सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, रिफ्लेक्टर, संकेतक बोर्ड और गति-नियंत्रण उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811