Let’s travel together.

गर्दन और कोहनी के कालेपन की वजह से फीका पड़ रहा है निखार, तो इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

0 90

हम सभी सुंदर दिखने के लिए बहुत कुछ करते हैं. ग्लोइंग चेहरा पाने के लिए तरह-तरह प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन आउटफिट, हेयर स्टाइल और मेकअप का सहारा लेते हैं. लेकिन गर्दन और कोहनी को इग्नोर कर देते हैं. ऐसे में चेहरे पर तो निखार नजर आता है पर गर्दन और कोहनी पर कालापन होने लगता है. जिसकी वजह से आपकी सुंदरता कहीं न कहीं फीकी पड़ने लगती है.

इसलिए चेहरे के साथ ही अपनी गर्दन और कोहनी पर भी थोड़ा ध्यान देेना जरूरी है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे गर्दन और कोहनी पर होने वाले कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है.

आलू

कालेपन या फिर दाग-धब्बों को कम करने में आलू भी मदद कर सकता है. इसलिए आप आलू को कद्दूकस कर लें, फिर उसमें दही मिलाकर कोहनी और गर्दन पर लगाएं. 10 से 15 तक इसे लगाए रखने के बाद जब से सूख जाए. इसके पानी से धो लें.

मसूर की दाल

गर्दन और कोहनी के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए मसूर की दाल भी काफी मददगार साबित हो सकती है. इसके लिए आपको लाल मसूर की दाल को रात में भिगोकर फिर सुबह उसे मिक्सर में अच्छे से पीस लेना है. उसके बाद उसमें कच्चा दूध मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं. अब इसे गर्दन और कोहनी कालेपन से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं. 15 से 20 मिनट बाद जब ये सूख जाए तब इसे पानी से धो लें.

बेकिंग सोडा

एक बॉउल में बेकिंग सोडा और पानी को मिलाएं और फिर इस पेस्ट तो गर्दन और कोहनी पर लगाएं. ये एक नेचुरल एक्सप्लोइटेशन का काम करता है. जो स्किन पर से डेड सेल्स रिमूव करने के साथ निखार लाने में भी मदद कर सकता है.

हल्दी और दूध

हल्दी पाउडर और दूध को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे गर्दन और कोहनी पर लगाएं फिर 15 से 20 मिनट बात पानी से चेहरे को साफ कर लें. ये स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकता है.

सेब का सिरका

सेब का सिरका त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ये डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है. ऐसे में थोड़े से पानी 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें. अब इस घोल को एक कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं. कुछ मिनट तक इस मिश्रण को लगा रहने दें और फिर धो लें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811