Let’s travel together.

सतना चित्रकूट मार्ग पर चितहरा मोड़ के समीप सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

144

सतना। सतना चित्रकूट मार्ग में चितहरा मोड़ के समीप स्थित नर्सरी के पास सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक खड़े ट्रक से टकरा गए जिसके कारण बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जाम लग गया।

बाइक का नंबर एमपी 17 एमवाई 4151, जो रीवा में रजिस्टर्ड

पुलिस ने बताया कि कुछ दूर दो वाहन आपस में टकरा गए। उक्त दुर्घटना टाटा 407 व ट्रक के बीच हुई लेकिन दूसरी दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जिस बाइक पर सवार होकर युवक जा रहे थे उसका नंबर एमपी 17 एमवाई 4151 है। रीवा जिले में रजिस्टर्ड है।

बाइक राजा भैया कोल के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है

उक्त बाइक राजा भैया कोल के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद लगे जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं देर रात तक काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा दिया है। मझगवां थाना पुलिस ने तीनों को शव कब्जे में लेकर पीएम अस्पताल भेजकर उनकी शिनाख्त में जुट गई है। मंगलवार की देर सुबह तक पुलिस बचा नहीं कर पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811