Let’s travel together.

स्वामित्व योजना के तहत पंचायत में बांटे गए कार्ड और पट्टे

0 118

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत जमुनिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच ,सचिव, सहसचिव , जनपद सदस्य भंवरी बाई गुलशेर लोधी सहित गांव के गणमान्य नागरिक अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में कई ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड वितरण किए गए। पंचायत में बताया गया कि स्वामित्व योजना अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक के माध्यम से तैयार किए गए मालिकाना दस्तावेज ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का स्पष्ट प्रमाण प्रदान करते हैं। स्वामित्व दस्तावेज मिलने के बाद ग्रामीण नागरिक अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे उन्हें ऋण प्राप्त करने और आर्थिक स्थिरता हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संपत्ति कार्ड में भूमि की सीमाओं का स्पष्ट सीमांकन न केवल विवादों को रोकने में सहायक है, बल्कि सामाजिक स्थिरता और न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करता है। गणमान्य कई नागरिको ने कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना न केवल एक ऐतिहासिक पहल है, बल्कि ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। यह न केवल एक दस्तावेज है, बल्कि आपके अधिकार, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि स्वामित्व योजना के तहत अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ग्राम पंचायतों को उच्च-रिजॉल्यूशन डिजिटल मानचित्र उपलब्ध कराए जा सकें। यह बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करेगा, जिससे विकास की गति तेज होगी। स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड मिलने पर ग्राम पंचायत के लोगों प्रसन्नतापूर्वक बताया कि उन्हें आज यह कार्ड मिलने से काफी खुशी हुई है। इस कार्ड के उपयोग से अब वे लोन लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने इस योजना के बेहतर संचालन के लिए शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811