Let’s travel together.

ओधोगिक क्षेत्र के आसपास से जारी है विवाहिताओं किशोरियों के लापता होने का सिलसिला

0 116

अब मांगने खाने वाली विवाहिता फेक्ट्री एरिया से हुई लापता
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
ओधोगिक क्षेत्र एवं उनसे लगे गांवो से किशोरियों विवाहिताओं के लापता होने की घटनाएं अब आम बात होती जा रही हैं सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र के फेस टू से अब एक मांगने खाने वाली विवाहिता के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।
पिता होटल में नाश्ता करने रुका इतने में बेटी हो गई लापता
मांगने खाने वाली श्रीमति जामबाई पत्नि महेश नेताम उम्र 32 निवासी सरोरा (तिल्दा) हाल मुकाम पन्डरभट्टा अपने पिता सोनासिंह के साथ सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र के फेस टू में आई थी
भीख मांगकर अपना जीवन व्यतीत करने वाली इस विवाहिता के 2 बेटी एक बेटा हैं जो बर्तमान में अपने नाना सोनासिंह के पास रह रहे हैं।
पलभर में गायब हुई बेटी
लापता विवाहिता के पिता सोना सिंह ने बताया बीते रविवार की सुबह सिटी बस से वह अपनी बेटी के साथ पंडरभट्टा से सिलतरा भीख मांगने आये थे वह ओर उनकी बेटी करीब 11 बजे सिलतरा उतरकर सड़क पार कर ओधोगिक क्षेत्र के फेस टू पहुचे जहां बिजली आफिस सीएसआईडीसी भवन के समीप चोक में वह एक होटल पर नाश्ता करने लगे उसी समय उनकी बेटी फेस टू की फेक्ट्रियो की ओर मांगने आगे निकल गई उसके बाद से ही उसका कहीं अता पता नहीं चला पुलिस थाना धरसीवा में रिपोर्ट की गई लेकिन अब तक कहीं कुछ पता नहीं चला।
आये दिन हो रही लड़कियों विवाहिताओं व किशोरियों के लापता होने की घटनाएं
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा उरला धरसीवा खरोरा तिल्दा नेवरा आदि क्षेत्रों एवं उनसे लगे गांवों में आये दिन कहीं न कहीं से किशोरियों लड़कियों और विवाहिताओं के लापता होने के मामले सामने आ रहे हैं कुछ दिन पहले ही सिलतरा के टाडा गाँव से एक किशोरी लापता हुई पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया पतासाजी में पता चला कि उसे एक फैक्ट्री श्रमिक जो बाहर से आकर गांव में ही किराए से रहता था वह ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया इसके बाद धरसीवा से एक ओर बालिग लड़की गायब हुई जो अब तक नहीं मिली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811