Let’s travel together.

शिविर में उपभोक्ताओं का आधार राशन कार्ड से किया लिंक

0 516

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
शनिवार को रायसेन जिले के राशन उपभोक्ता केंद्र गीदगढ़ में फूड इंस्पेक्टर संदीप भार्गव के निर्देशन में सेल्स्मेन फैमिद खान द्वारा शिवशंकर विद्या मंदिर स्कूल बालमपुर में कैंप लगाकर राशन उपभोक्ताओं के आधार इकेवाईसी का कार्य किया गया। जिसमें आधार एवं मोबाइल नंबर को राशन कार्ड से लिंक किया गया। बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने वाले समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी उनकी उचित मूल्य की दुकानों में अपडेट किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। शासन द्वारा राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ईकेवाईसी होना अनिवार्य किया गया है। जो भी राशनकार्ड धारी परिवार हैं उनके सभी सदस्यों की केवाईसी हो सके इसके लिए उचित मूल्य की दुकान में सभी सदस्य केवाईसी के लिए आधार कार्ड साथ मंगवाया जा रहा है। इसी क्रम में गीतगढ़ उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन फेमिद खान द्वारा बालमपुर पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की गई। जिसमें आधार एवं मोबाइल नंबर को राशन कार्ड से लिंक किया गया। वहीं गीदगढ़ के 1128 उपभोक्ताओं में से लगभग 700 उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |     पेमत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, बगरोदा में आंगनवाड़ी भवन जनता को समर्पित     |     दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ     |     जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811