Let’s travel together.

दोपहिया वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाही कर पुलिस ने दी समझाईश

0 138

पुलिस थाने के सामने की गई कार्रवाही

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी पुलिस के द्वारा शनिवार को सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस थाना तिराहे पर दो पहिया वाहनो की चैकिंग का अभियान चलाया । पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग की कार्रवाही को देख कर वाहन चालक इधर उधर भागने लगे । शाम के समय थना प्रभारी भारत सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानो के द्वारा दो पहिया वाहनो की चैकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर हेलमेट लगाए, वाहनो के कागजात ना बताने, ड्रायविंग लायसेंस ना होने आदि को लेकर चैकिंग की गई तथा वाहन चालको के पास कागजात ना होने पर चालानी कार्रवाही की गई।
थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट चेकिंग की जा रही है। हेलमेट से चालक को सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसीलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया के चलाना अनिवार्य किया गया है। कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों को जागरुक भी कर रही है।  वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। चालानी कार्रवाई में थाना प्रभारी भारत सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष दांगी, प्रधान आरक्षक योगेंद्र राजपूत, अजय राजपूत, सुनील रघुवंशी, मुकेश यादव आदि के द्वारा कार्रवाही को अंजाम दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811