Let’s travel together.

कपड़े की दुकान में चोरों का धावा एक लाख पार

93

बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड के पास संचालित कपड़े की दुकान में धावा बोलकर चोरों ने गल्ले से एक लाख रुपये पार कर दिए। व्यवसायी ने घटना की शिकायत चार दिन बाद कोतवाली थाने में की है। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले काे जांच में लिया है।

दयालबंद में रहने वाले भुपेंद्र सिंह गांधी व्यवसायी हैं। पुराना बस स्टैंड के पास उनकी कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार को दिनभर उन्होंने व्यवसाय किया। रात को हिसाब के बाद बिक्री की रकम 97 हजार रुपये गल्ले में रख दिया। इसके बाद कर्मचारियों के साथ दुकान बंद कर अपने घर चले गए। दूसरे दिन सुबह दुकान खोलकर वे अंदर गए। इस दौरान काउंटर का दराज खुला हुआ था।

दराज में रखे 97 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने देखा कि दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने आसपास के व्यापारियों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को कोतवाली थाना पहुंचकर उन्होंने घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज लेकर चल रही संदेहियों की पहचान।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि चोरी की शिकायत पर आसपास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया गया है। पुलिस ने दुकानों के चौकीदारों से भी पूछताछ की है। इसके आधार पर संदेहियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास रहने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्लग बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811