Let’s travel together.

भाजपा प्रदेश प्रभारी का अंजय शुक्ला ने किया स्वागत

0 145

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय लोकप्रिय भाजपा नेता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने माना विमानतल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की आगवानी की ओर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी,छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर राज्य सभा सांसद छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुचे हैं वह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मन टटोलने एवं उन्हें मार्गदर्शन देने आए हैं।

प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार
धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के जन जन तक सीधा संपर्क रखने वाले भाजपा नेता अंजय शुक्ला बर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के लिहाज से एकमात्र ऐंसे नेता है जिन्हें धरसीवा से यदि भाजपा मैदान में उतरती है तो वह कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर इस क्षेत्र से चुनाव जीतने का दम रखते हैं हालांकि उनसे जब दावेदारी को लेकर सवाल किया जाता है तो वह एक ही उत्तर देते हैं कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत लाएगी वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह पार्टी हाईकमान तय करेगा ।

किया आत्मीय स्वागत
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश अध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व में रायपुर के मकाना विमानतल पर
अंजय शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का स्वागत किया इस दौरान अंजय शुक्ला ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को छत्तीगढ़ राज्य में चल रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रमों की जानकारी दी।श्री शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा नेत्री किरण बघेल जिला संयोजक, सुनील कुकरेजा सहसंयोजक संगीता सिंह , पुष्पा साहू,अनिता वर्मा, नीतू ठाकुर,हर्षिता लांजेवार,प्रीति राऊत,ज्योति ठाकुर,सोनिया तांडी,अंचला स्वामी,विद्या शर्मा,विद्या निषाद,संगीता प्रजापति,मोनिका साहू,प्रभा मानिकपुरी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811