Let’s travel together.

महंगाई डायन की मार चौतरफा :एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 203 रुपए बढ़े

0 22

 कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए 150 रुपये

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले में गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा होने और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 150 रुपये बढ़ाए जाने से 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा। जिससे 1133 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 1183 रुपए में मिलेगा। एक साल की स्थिति देखें तो फरवरी 2022 से मार्च 2023 तक एक साल में गैस सिलेंडर के दाम 980 से बढ़कर 1183 रुपए हो गए हैं। यानी एक साल में 203 रुपए का इजाफा हुआ है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर खासा असर पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के लगातार दाम बढ़ने से रसोई का भी बजट बिगड़ने लगा है।
वहीं अन्य जिलों की तुलना में रायसेन जिले में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद लगातार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर मध्यमवर्गीय परिवार पर पड़ेगा। उज्जवला योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले गैस सिलेंडर को भी कई लोगों ने भरवाना बंद कर दिया है। अब मार्च 2023 में गैस सिलेंडर पर 50 रुपए का इजाफा होने से मध्यमवर्गीय परिवार को गैस सिलेंडर लेना और महंगा पड़ेगा।
एक साल में 5वीं बार बढ़े गैस सिलेंडर के दाम……
फरवरी 2022 से मार्च 2023 तक गैस सिलेंडर के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। फरवरी 2022 में गैस सिलेंडर 980 रुपए का मिलता था। जिसमें 50 रुपए का इजाफा होने से 1030 हो गया था। इसके बाद फिर 3 रुपए का इजाफा हो गया। दो से तीन माह बाद 50 रुपए का इजाफा होने पर 1083 रुपए का हो गया था। फिर जुलाई 2022 में 50 रुपए का फिर से इजाफा होने से गैस सिलेंडर 1133 रुपए का कर दिया गया। इसके बाद अब मार्च 2023 में 50 रुपए का फिर से इजाफा होने से गैस सिलेंडर 1183 रुपए का मिलेगा। ऐसे में एक साल में 203 रुपए का गैस सिलेंडर पर इजाफा हो गया है।
वहीं इस समय जिले में 39 गैस एजेंसियां संचालित हैं। जो गैस सिलेंडर की सप्लाई करने का काम कर रही हैं। इन सभी एजेंसियों पर उज्ज्वला, सामान्य उपभोक्ता, दुकानदार सहित अन्य 3 लाख 10 हजार से अधिक उपभोक्ता दर्ज हैं। गैस एजेंसियों के द्वारा होम डिलीवरी का चार्ज लिया जाता है। जो इसी राशि में मर्ज रहता है। ऐसे में 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं की जेब पर सिलेंडर महंगा हाेने का सीधा असर पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चाय का नाम सुनते होता है ताजगी का अहसास, जबलपुर के यह स्थान फ्रेंड्स मीटिंग प्वाइंट बन चुके     |     नियम विरुद्ध कॉलोनी काटी तो होगी जेल, कॉलोनाइजर की संपत्ति जब्त कर बैंक खाते भी किए जाएंगे सीज     |     उल्टी दस्त से बड़ागांव के दरी नगारा गांव में एक दर्जन बीमार     |     जबलपुर में 9वीं की छात्रा से कार के अंदर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार     |     मतगणना को लेकर सतर्क कांग्रेस, मतदान के प्रपत्र से करवाएगी मिलान     |     सात साल बाद मध्य प्रदेश में फिर हो सकते हैं छात्र संघ के चुनाव     |     शराब के नशे में धुत छिंदवाड़ा के चौरई टीआइ कार के शीशे तोड़कर बोले- थानेदार हूं मैं, मेरा क्या कर लोगे     |     यूपी की तरफ चंबल पुल पर तैयार हो रही माइनिंग चौकी, भारी वाहनों के आवागमन की उम्मीद जागी     |     पुणे कार हादसे में मृत आईटी इंजीनियर युवक और युवती मध्य प्रदेश के, हुआ अंतिम संस्कार     |     मप्र में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, झाबुआ में सड़क पर पिघलने लगी डामर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811