Let’s travel together.

शासकीय कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को 6 माह का सश्रम कारावास की सजा

0 103

रायसेन। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील सिलवानी जिला रायसेन  द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी मो. अयाज आत्म्ज मो. नबाज खां उम्र 45 वर्ष, निवासी अदालत के पीछे सिलवानी जिला रायसेन म.प्र., को भादस की धारा 353 के अतंर्गत 6 माह का सश्रम कारावास की सजा एंव 300/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया जाएगा है तथा अर्थदण्ड के व्यवतिक्रम पर एक माह का साधारण कारावास पृथक से भुगताया जायेगा।

इस मामले में शासन की ओर से श्री राजेन्द्र वर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, तहसील सिलवानी, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना के अनुसार 28 मॉर्च 2017 को 11:30 बजे फरियादी मंगलेश्वर द्विवेदी नगर परिषद सिलवानी में स्टोर प्रभारी के पद पर पदस्थ होकर अपने ऑफिस में शासकीय काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी अयाज मोहम्मद खान आया और उसके साथ गाली-गलौंच की। कॉलर पकड़ कर उसके साथ अभद्र व्यहवहार किया और उसके साथ झूमा झटकी करने लगा और उसकी फाईल टेविल से फेंक दी। बीच-बचाव अमित एवं हेमंत ने किया व घटना देखी है। आरोपी फरियादी से बोला कि बाहर निकल वह उसे देख लेगा। तत्पश्चात फरियादी द्वारा थाना सिलवानी में एक लेखीय आवेदन देकर घटना की सूचना दी गयी। जिस पर से थाना सिलवानी के अपराध क्रमांक 94/2017 अंतर्गत धारा 353, 332, भा.द.स. पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गई। विवेचना के दौरान घटना स्थघल का नक्शा मौका तैयार किया गया, साक्षियों के कथन उनके बताये अनुसार लेखवद्ध किये गये, विवेचना पूर्ण होने पर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतत किया गया। माननीय न्या।यालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।
न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811