Let’s travel together.

पीएटी के लिए आवेदन में त्रुटि सुधार 14 जून तक होगा

122

भोपाल। मप्र कर्मचारी चयन मंडल(ईसीबी) द्वारा प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट(पीएटी)के लिए आनलाइन आवेदन की तारीख शुक्रवार को समाप्त हुई, जबकि आवेदन में त्रुटी सुधार 14 जून तक किया जा सकेगा। पीएटी का आयोजन प्रदेश के नौ शहरों में 11 और 12 जुलाई को होगा। इसके लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रतलाम एवं नीमच में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।परीक्षा दो पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।मेरिट के आधार पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि ग्यालियर और जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर व महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि चित्रकूट सतना के अंतर्गत यूजी प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा।

आवेदकों को केवल प्रथम परीक्षा का फार्म भरने के लिए शुल्क देना होगा

पीएटी के लिए आवेदन की फीस अनारक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये रखी गई है।साथ ही ऐसे आवेदक जो मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में 19 अप्रैल 2024 तक भरवाए जाने वाले आवेदन पत्रों में आवेदकों को केवल प्रथम परीक्षा का आवेदन पत्र भरने के समय एक बार निर्धारित परीक्षा शुल्क देय होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811