Let’s travel together.

रायसेन की कु. मेघा लावरिया को कांस्य पदक , हाँकी में बालक वर्ग विजेता एंव बालिकाएँ उप विजेता

0 1,010

रायसेन।  स्पोर्ट्स अथारिटी आँफ इंडिया, सेंटर फ़ार एकसीलेंसी , एललपी केरल में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग रोइंग ( वाटर स्पोर्ट्स) चैम्पियनशिप में 500 मीटर में रायसेन के ग्राम सूखा करार की कु. मेघा लवारिया ने मध्यप्रदेश के लिए कांस्य पदक  जीता , स्वर्ण पदक आर्मी स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को , रजत पदक केरल ने जीता ।
वहीं भोपाल में आयोजित 68 वीं राज्य शालेय हॉकी प्रतियोगिता बालक वर्ग में भोपाल संभाग विजेता एंव बालिका वर्ग में उप विजेता ।बालक 14 वर्ग में रायसेन के 7 एंव बालिका वर्ग में 9 बालक खिलाड़ी,अंडर 17 मे रायसेन के 4 खिलाड़ी भोपाल संभाग की टीम में सम्मिलित ।


अंडर -14 एंव 17 आयु वर्ग हाँकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भोपाल संभाग ने फ़ाइनल मैच में शहडोल संभाग को 3-0 से पराजित कर विजेता बना । विजेता भोपाल संभाग में रायसेन ज़िले के खेलो इंडिया सेंटर मंडीदीप के 7 खिलाड़ी सम्मिलित है । सेमीफ़ाइनल में भोपाल ने नर्मदापुरम को 5-0 से पराजित किया कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
बालिका वर्ग में भोपाल संभाग ने ग्वालियर संभाग से फ़ाइनल में 0-3 से पराजित होकर उप विजेता रही ।
भोपाल संभाग ने सेमीफ़ाइनल में उज्जैन संभाग को 2-1 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया था । विजेता ग्वालियर संभाग में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकीअकादमी (हाई परफॉर्मेंस सेंटर ) कि 18 लड़कियाँ सम्मिलित हैं।रायसेन की चयनित खिलाड़ी खेलो इंडिया फीडर सेंटर मंडीदीप की खिलाड़ी है।


चयनित खिलाड़ियों में अंडर 17 बालक वर्ग-आकाश मेहरा,मोहित,मयंक सिंह एंव सौरभ महोबे अंडर 14 बालक वर्ग -कृष्णा साहू, ऋषभ ,जतिन, अंशु कुशवाह , तरुण , खालिद खान एंव हर्ष मिश्रा ।अंडर 17 बालिका वर्ग- महक मालवीय, पायल नोरिया ,पूनम विश्वकर्मा , सुषमा धुर्वे ,करिश्मा अहिरवार , ममता , श्रद्धा सिंह , आरती एंव सिमरन ।
जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविंद दुबे , पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डेय , ज़िला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक ,जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी लोक शिक्षण श्री राजेश यादव, ने बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम के कोच श्री प्रह्लाद राठौड़ ,संध्या मेहरा , आरती भल्लवी को शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811