Let’s travel together.

बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा कांग्रेस में शामिल

0 372

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल।प्रदेश की राजनीति में चुनाव के पहले नए समीकरण बनने और बिगड़ने लगे हैं। इसी कड़ी में बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

इस अवसर पर कमलनाथ ने जय जय श्री राम के नारे लगाए। कमलनाथ ने कहा कि दीपक जोशी का नाम सबसे पहले होना चाहिए। आज का दिन ऐतिहासिक है। आप कांग्रेस का साथ नहीं, सच्चाई का दे रहे हैं। प्रदेश के तस्वीर आपके सामने है। महाकाल में नर्मदा घोटाला, जहां देखो घोटाला। मुझे चिंता अपने जीवन की नहीं है, मुझे चिंता है अगली पीढ़ी को प्रदेश कैसे सौंपेंगे। एक करोड़ नौजवान बेरोजगार है। जितने निवेश की घोषण की थी उतना देश में नहीं आता, जितना एमपी के लिए घोषणा की गई। कहा कि- धर्म विचार का विषय है, राजनीतिक विचार का विषय नहीं है। हम धर्म को मंच पर लाते है, ये कैसे रास्ते पर चलना चाहते है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस नेता दीपक जोशी और सज्जन सिंह वर्मा से बजरंग सेना के संयोजक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद संघ और बीजेपी के कई पदाधिकारियों ने रघुनंदन शर्मा से मुलाकात की थी। उनसे मिलकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की भी गई थी। रघुनंदन शर्मा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा है।

कांग्रेस दफ्तर में हनुमान चालीसा का पाठ

इसके पूर्व कांग्रेस नेता दीपक जोशी के नेतृत्व में बजरंग सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर रैली के रूप में पैदल ही कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पीसीसी दफ्तर पहुंचने पर रैली का स्वागत कमलनाथ ने किया। यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद रघुनंदन शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ को गदा भेंट किया। बजरंग सेना ने आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811