Let’s travel together.

ग्राम पंचायत शाहबाद तिलेंडी में ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर

0 158

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की बहन बेटियों को हर सुख सुविधा उपलब्ध करा रही है मुख्यमंत्री मंचो से इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित भी करते दिखाई नजर आते है रायसेन जिले की जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायत शाहबाद तिलेंडी में आज भी महिलाए और बच्चे खुले में शौच करने को मजबूर दिखाई नजर आ रहे है।

ग्राम पंचायत शाहबाद तिलेंडी में आज भी 3 दर्जन से ज्यादा ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर है 5 साल से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी ग्रामीणों को सुलभ शौचालय का लाभ भी नही मिल पा रहा है जिससे वो खुले में शौच करने को मजबूर है वही रात अंधेरे में कभी भी किसी के साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कोन होगा वही स्थानीय सचिव आजाद मीना द्वारा इस गंभीर विषय को गंभीरता से नहीं लिया जाता है ग्रामीण अपनी समस्या बताते ही रह जाते है पर सचिव आजाद मीना आज तक इस समस्या को हल करवा नही सके और आज भी ग्रामीण खुले में शौच कर रहे है

शाहवाद तिलेंडी का सचिव आजाद मीना नही उठाता ग्रामीणों का फोन

जब शाहबाद तिलेंडी के ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर है समस्या को लेकर सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया पर सचिव द्वारा फोन रिसीव नहीं किया

इनका कहना है

ग्रामीणों को सरकार की सुलभ शौचालय योजना का लाभ मिलना चाहिए यदि ग्रामीण खुले में शौच करने जा रहे है तो जल्द ही ग्रामीणों को सुलभ शौचालय का लाभ दिलाया जायेगा

प्रीति चौकसे अध्यक्ष जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज

ग्राम पंचायत शाहबाद तिलेंडी में ग्रामीणों को यदि सुलभ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओ का लाभ नहीं मिल रहा है तो में वरिष्ठ अधिकारियों और ग्राम पंचायत शाहबाद तिलेंडी के सचिव से जानकारी लेकर ग्रामीणों को सुलभ शौचालय का लाभ दिलाने का प्रयास करूंगी

चंदा चौहान जिला पंचायत सदस्य

आपके माध्यम से मुझे जानकारी मिली है की ग्राम पंचायत शाहबाद तिलेंडी में ग्रामीणों का सुलभ शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा है में सचिव और अधिकारियों को अवगत कराऊंगा जल्द से जल्द ग्रामीणों को सुलभ शौचालय का लाभ दिलाने का प्रयास करूंगा

धरम सिंह मीणा जनपद सदस्य औबेदुल्लागंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811