Let’s travel together.

प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी 6 जून तक कर सकेंगे दस्तावेज आनलाइन अपलोड

124

भोपाल। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थी 6 जून तक दस्तावेज आनलाइन अपलोड कर सकेंगे।साथ ही उन्हें सात जून को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

डीपीआइ आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए 26 नवंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था।इसके संबंध में “प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020” के परीक्षा परिणाम 2022 के आधार पर वर्गवार रिक्तियों एवं प्रतीक्षा सूची के आधार पर दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन के लिए 23 मई को अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।23 मई को जारी सूची में उल्लेखित सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज 27 मई तक अपलोड करने के लिए सूचित किया गया था।वहीं विभिन्न अभ्यर्थियों द्वारा किसी कारणवश दस्तावेज अपलोड नहीं किए जा सके हैं।ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है।सूची में उल्लेखित ऐसे अभ्यर्थियों को छह जून तक अपने दस्तावेज अपलोड करना होगा।इस निर्धारित अवधि में दस्तावेज अपलोड न करने पर अभ्यर्थिता अमान्य की जाएगी।

श्रीमति श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवधि में दस्तावेज अपलोड करने वाले अभ्यर्थियों को 7 जून 2023 को उनके द्वारा चयनित जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर आनलाइन अपलोड दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। 7 जून के बाद किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया जा सकेगा एवं उनकी अभ्यर्थिता अमान्य की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811