Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण में समस्याओं का निराकरण

0 186

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जिले में 10 मई से 25 मई तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण आरंभ किया गया है जिसमें पात्र हितग्राही को लाभ प्राप्त होगा इसी उद्देश्य से सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी में बुधवार को कैंप आयोजित किया गया जिसमें 12 विभागों के 33 हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है जो पात्र लोग पिछले शिविर में रह गए थे उनके आवेदन लिए जा रहे है पंचायत सचिव लक्ष्मीनारायण शक्या और हल्का पटवारी दिलीप मालवीय, प्रिया साहू सहित पंचायत कर्मी हितग्राहियों को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं बता दें कि शासकीय विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं तथा उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का दूसरा चरण 10 मई से प्रारंभ किया जा रहा है, जो कि 25 मई तक चलेगा। यह सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण में नागरिकों को 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ मिलेगा। राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग योजना, आर्थिक एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, श्रम विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता विभाग, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा परिवहन विभाग की विभिन्न 67 सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811