Let’s travel together.

दीवानगंज में  ग्राम सभा की बैठक का आयोजन

0 247

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम पंचायत दीवानगंज में  ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गांव के ग्रामीण और पंचायत सरपंच गिरजेश नायक पंचायत सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्या और पंचायत कर्मी उपस्थित रहे ग्राम सभा में मनरेगा, पीएम आवास (ग्रामीण) एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण, विशेष ग्रामसभा का आयोजन हुआ जिसमें कई ग्राम वासियों को पंचायत द्वारा किए गए कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया कई ग्रामीणों ने कहा कि हमारी पेंशन नहीं आ रही है तो कई ग्रामीणों ने कहा कि जो व्यक्ति मृत हो गए हैं उनकी अभी तक पेंशन आ रही है उनकी पेंशन बंद की जाए और जिनकी पेंशन नहीं मिल रही है उनको पेंशन मिलना चाहिए, उन्होंने गरीबी रेखा के परमिट, प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने, जिनके मकान प्रधानमंत्री योजना के तहत अधूरे पड़े हैं उनको पूरा करना की बात रखी ।

कृषिका रामादेवी राघव ने जल संरक्षण के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि मैंने मनरेगा के तहत अपने खेत में तलाव खुद वाया था उसमें पहाड़ का पानी आता है उसमें ही मछली पालन का कार्य किया जिससे मुझे बहुत हद तक फायदा हुआ जिससे मैं अपने घर का भरण पोषण कर रही हूं आने वाले समय में पानी की बहुत किल्लत होगी इसलिए सभी लोगों को पानी के संरक्षण के लिए पहल करना चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या ना जूझना पड़े अगर हम लोग इसी तरह से पानी की बर्बादी करते रहेंगे तो आने वाले समय में एक एक बूंद के लिए हमारी पीढ़ी तरस जाएगी गांव में ऐसे कई किसान है जो अपने निजी भूमि पर मनरेगा के तहत तालाब खुदवा कर मछली पालन कर सकते हैं जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811