Let’s travel together.

माधव सेवा न्यास द्वारा ह्रदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन 21 मई को

0 172

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर के समीप कार्यशील माधव सेवा न्यास द्वारा अहमदाबाद के एपिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से ‘ह्रदय रोग परीक्षण आयोजित किया जा रहा है। शिविर’ उज्जैन और आस-पास के अंचलों के लोगों के लिए एक विशेष अवसर होगा, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर 21 मई, 2023 (रविवार) को लगाए जाने वाले इस शिविर में मरीजों के विभिन्न टेस्ट नि:शुल्क किए जाएंगे और दवाई वगैरह भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। आयोजकों की तरफ से इस शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को प्रदान करवाने के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं।
शिविर संयोजक डॉ महेंद्र पाटीदार माधव सेवा न्यास के गिरीश भालेराव और विपिन आर्य ने भारत माता मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार-वार्ता में बताया कि उज्जैन में इस तरह के शिविर पिछले कई वर्षों से कोरोना महामारी की अवधि को छोड़कर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष भी यह शिविर भारत माता मंदिर परिसर, महाकाल मैदान पर लगाया जा रहा है. इस दिन मरीजों को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉक्टरों की टीम द्वारा देखा जाएगा। अहमदाबाद के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल जैन शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने आ रहे हैं, उनकी टीम में डॉ विशाल गुप्ता, डॉ तरुण मोदी, डॉ भारत त्रिवेदी, डॉ शील द्विवेदी, डॉ अपूर्व पटेल, डॉ भाविन ब्रह्माभट्ट, डॉ निकुंज शेखड़ा, डॉ कुश भट्ट सहित अनुभवी चिकित्सक अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे। यदि शिविर के लाभार्थी हाल में करवाई गई उनकी विभिन्न जांच रिपोर्ट साथ में लाते हैं तो सबका समय बचेगा।शिविर में रक्त जांच, ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी., इको सहित अन्य जांच नि:शुल्क रहेंगी. साथ-ही आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी.
आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस शिविर का पंजीयन शुल्क 50 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा. शिविर दिनांक 21 मई (रविवार) से पूर्व पंजीयन करवाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। पंजीयन के लिए उज्जैन शहर में 15 से अधिक स्थानों पर पंजीयन की व्यवस्था की गई है। माधव सेवा न्यास अपने स्तर पर भी शिविर सम्बन्धी जानकारियां लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर आवश्यक परिस्थिति में रोगियों के हृदय की सर्जरी अहमदाबाद के एपिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 20 प्रतिशत शुल्क की छूट के साथ करवाई जाएगी।आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीजों के ह्रदय की सर्जरी का प्रबंध माधव सेवा न्यास करवाने की चेष्टा करेगा। आयोजकों ने दावा किया कि शिविर में आने वाले हर मरीज को पेयजल उपलब्ध करवाने और जलपान करवाने के साथ-ही उसकी पूर्ण संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811