Let’s travel together.

शराब ठेकेदार ने नहर पर किया कब्जा बनाया दूसरा काउंटर

89

भोपाल। शहर के बागसेवनिया क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दुकान के पीछे से दूसरा काउंटर बना लिया है। उसने इसे सीधे मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए यहां से गुजरी नहर पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद भी आबकारी विभाग और नगर निगम द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शिवहरे शराब कारोबारी द्वारा यहां दुकान से शराब बेची जाती है। पिछले कई सालों से दुकान का काउंटर बागसेवनिया से कटारा हिल्स जाने वाली सड़क की तरफ है, लेकिन अब शराब ठेकेदार दुकान का काउंटर पीछे नहर किनारे की सड़क पर करने की तैयारी में है। इसके लिए उसने नहर पर लोहे

की जाली, फर्शी और बजरी डालकर मजबूत रास्ता बना दिया है। नहर में किसी तरह का कोई हादसा न हो इसके लिए बैरियर लगाए गए थे, लेकिन ठेकेदार ने बैरियर को काटकर सीधे सड़क से जोड़ने की तैयारी कर ली है। इस तरह वह सीधे पिछले काउंटर से भी शराब बेच सकेगा, जो कि नियम विरूद्ध है।

रहवासियों को होगी परेशानी

दूसरा काउंटर बनने से दुकान के इस तरफ भी बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदने पहुंचेंगे। इससे यहां फार्च्यून डिलाइट, एसबीडी होम्स, कुंजन नगर कालोनियों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रहवासियों ने आबकारी विभाग से मांग की है कि यह काउंटर बंद किया जाना चाहिए। यदि यह शुरू होता है तो न सिर्फ अपराध बढ़ेंगे, बल्कि जनता को भी काफी परेशानी होगी।

इनका कहना है

शराब ठेकेदार द्वारा दुकान में दूसरा काउंटर बनाया जा रहा है, इसकी जानकारी मुझे मिली है। जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए इसे बंद कराया जाएगा।

– दीपम रायचूरा, सहायक आबकारी आयुक्त

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811