Let’s travel together.

ट्रक ने बस के पीछे बंधी कार को मारी टक्कर,कार बस के पीछे घुसी,दो की मौत

0 1,211

बिगड़ी कार को बस के पीछे बांधकर ले जा रहे रहे थे, पीछे से ट्रक की टक्कर से बस के पीछे से तेज घुसी कार

रायसेन/गौहरगंज।गुरुवार-शुक्रवार की रात लगभग एक बजे एनएच 12 जयपुर जबलपुर पर ग्राम ठीकरी के पास कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। कार खराब होने के कारण बस के पीछे बांधकर चला रहै थे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार बस में घुस गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची गोहरगंज पुलिस ने घायलों को भोपाल भेजा और मृतकों के शवों को औबेदुल्लागंज अस्पताल भेजा, जहां शुक्रवार सुबह उनका पीएम कराने के बाद परिजना को सौंपा गया।
एसआई आरके चौधरी से जानकारी के अनुसार बिनेका निवासी स्व. बुदेलसिंह नायक के पुत्र दीवान सिंह नायक की बारात गुरुवार को मंडीदीप गई थी। विवाह के बाद रात में बारात वापस लौटी। इस दौरान बारातियों की एक कार ग्राम ठीकरी के पास खराब हो गई। जिसे बारातियों को लेकर आई बस ले पीछे बांधकर टोचन कर कार को खींचा जा रहा था। , इसी दौरान वहां पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार बस के पिछले हिस्से में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार 35 वर्षीय दर्शन नायक पिता नन्नू लाल नायक तथा 18 वर्षीय राजकुमार नायक पिता नारायण सिंह नायक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार नौशाद पिता हमीद खान सहित कार सवार श्रीराम नायक पिता भल्लू सिंह, जगदीश पिता खन्ना राम नायक, जवाहर सिंह पिता मंदहोर, पृथ्वी सिंह पिता नंदलाल घायल हुए। मौके पर पहुंचे गोहरगंज थाना प्रभारी चौधरी ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। आरके चौधरी ने बताया कि ट्रक को गौहरगंज थाने में खड़ा कर प्रकरण दर्ज किया है।

दूल्हा के चचेरे भाई और रिश्तेदार की मौत

वहीं इस सड़क हादसे में दूल्हा दीवान सिंह नायक के चचेरे भाई दर्शन सिंह नायक सहित एक रिश्तेदार की मौत हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही नायक परिवार में विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |     कोतवाली पुलिस ने करीब 11 लाख रुपये के गबन एवं धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार     |     श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी अखिल भारतीय महासभा की महासचिव बनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811